VIDEO: एकनाथ शिंदे के सीएम बनते ही खुशी से झूम उठे शिवसेना के बागी विधायक, टेबल पर चढ़ किया डांस

भाजपा नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जैसे ही एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री घोषित किया, शिवसेना के बागी विधायकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

मुंबई, 30 जून : भाजपा नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जैसे ही एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री घोषित किया, शिवसेना के बागी विधायकों में खुशी की लहर दौड़ गई। खबर सुनते ही विधायकों ने खुशी से डांस करने लग गए। उनमें से कुछ विधायकों ने टेबल पर चढ़कर कमरतोड़ डांस करने लगे। इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में बागी विधायक एक मराठी गाने पर जमकर थिरक रहे हैं।

एकनाथ शिंदे बने CM, बागी विधायकों ने टेबल पर चढ़ किया डांस
Photo Credit:

बता दें कि सबको यही लग रहा था कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस होगा। लेकिन जैसे ही एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री घोषित किया तो बागी विधायक अपनी खुशी छिपा नहीं सके। शिंदे के साथ ही देवेंद्र फडणवीस को भी शपथ दिलाई गई। देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है। राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें शपथ दिलाई है।

देवेंद्र फडणवीस बने डिप्टी सीएम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के कहने पर देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा मन दिखाते हुए महाराष्ट्र राज्य और जनता के हित में सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया है। यह निर्णय महाराष्ट्र के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा व सेवाभाव का परिचायक है। इसके लिए मैं उन्होंने हृदय से बधाई देता हूं। जेपी नड्डा ने कहा कि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को बधाई। आज ये सिद्ध हो गया कि BJP के मन में कभी मुख्यमंत्री पद की लालसा नहीं थी। 2019 के चुनाव में स्पष्ट जनादेश माननीय नरेंद्र मोदी जी एवं देवेंद्र जी को मिला था। उद्धव ठाकरे ने CM पद के लालच में हमारा साथ छोड़कर विपक्ष के साथ सरकार बना ली।

किसी को खरोच नहीं आने दूंगा- शिंदे

मुख्यमंत्री बनने के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमने जो निर्णय लिया है वह बालासाहेब के हिंदुत्व और हमारे विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे साथ 50 विधायक हैं। उन्होंने कहा कि शिवसेना के 40 विधायकों सहित कुल 50 विधायक हमारे साथ हैं। इन 50 लोगों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उन्हें एक खरोंच भी नहीं आने दूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+