'जाति को लेकर अफसर मुझे अपमानित कर रहे', NCB के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े ने लगाए गंभीर आरोप

Sameer Wankhede News: NCB के मुंबई के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने अपने खिलाफ दर्ज CBI की एफआईआर खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

Sameer Wankhede

Sameer Wankhede News: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के मुंबई के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने शुक्रवार (19 मई) को एजेंसी के उप निदेशक ज्ञानेश्वर सिंह पर जांच के दौरान उनकी जाति को लेकर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है।

समीर वानखेड़े ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश्वर सिंह ने कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग बस्ट मामले में खुद को बचाने के लिए उनके खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का इस्तेमाल किया। कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग केस में ही बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी हुई थी।

पिछड़े समुदाय से ताल्लुक रखने वाले समीर वानखेड़े को सीबीआई ने 18 मई को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वानखेड़े पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए।

सीबीआई ने समीर वानखेड़े पर शाहरुख खान से उनके बेटे आर्यन खान को ड्रग मामले में नहीं फंसाने के लिए 25 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। सीबीआई एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक समीर वानखेड़े ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT), राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और मुंबई पुलिस में उनके साथ किए गए व्यवहार को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि जांच के दौरान उनकी जाति को लेकर उनके साथ गलत बर्ताव किया गया है और अपमानित महसूस कराया गया है।

सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में क्रूज ड्रग बस्ट मामले में चार अन्य लोगों के साथ समीर वानखेड़े को भी नामजद किया गया है। प्राथमिकी मुंबई एनसीबी के उप निदेशक ज्ञानेश्वर सिंह की रिपोर्ट पर आधारित है, जिन्होंने एक विशेष जांच दल (सेट) का नेतृत्व किया था।

समीर वानखेड़े ने कहा, "मेरे खिलाफ प्राथमिकी सिर्फ इसलिए दर्ज की गई क्योंकि मैंने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में ज्ञानेश्वर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।"

उन्होंने कहा, "मैंने दिल्ली में एससी आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। ज्ञानेश्वर सिंह के खिलाफ मैंने प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी क्योंकि उन्होंने मेरे खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, वो भी इसलिए क्योंकि मैं एक पिछड़े समुदाय से हूं।''

समीर वानखेड़े ने कहा कि उन्होंने ज्ञानेश्वर सिंह द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के खिलाफ केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण से संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले साल अगस्त 2022 में एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में ज्ञानेश्वर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी। हालांकि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

समीर वानखेड़े ने दावा किया कि उन्होंने ड्रग-बस्ट मामले में अपने सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर आर्यन खान को हिरासत में लिया था और कहा कि वह उन्हें मामले की जांच के बारे में सूचित करते थे।

समीर वानखेड़े ने अपने खिलाफ दर्ज सीबीआई की एफआईआर के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में समीर वानखेड़े के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं करने और सीबीआई से जवाब मांगा गया है। समीर वानखेड़े ने याचिका में अभिनेता शाहरुख खान के साथ उनकी चैट की स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं।

समीर वानखेड़े ने कहा, ''मेरे ऊपर पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे और उस वक्त मुंबई पुलिस ने इसकी जांच की थी और मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला था। सीबीआई के आरोपों पर भी कुछ नहीं मिलेगा।''

सुनिए समीर वानखेड़े के वकील ने क्या कहा?

Recommended Video

    Sameer Wankhede की वसूली के सबूत? 22 लाख की घड़ी, 4 फ्लैट, विदेश में मस्ती | Mumbai | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+