पाक मीडिया की नजर में प्रभावहीन नेता हैं अरविंद केजरीवाल

गौर हो कि शुक्रवार को केजरीवाल से मिलने के लिए पाक का एक मीडिया प्रतिनिधिमंडल आया था। जब उसने केजरीवाल को जीत की बधाई दी तो केजरीवाल ने कहा कि 'सब अल्लाह का शुक्र हैं, हम तो बहुत छोटे आदमी हैं।' केजरीवाल से जब भारत पाक संबंधों के बारे में पूछा गया तो उन्होने कहा कि वह चाहते हैं कि पूरी दुनिया से भारत के संबंध अच्छे और शांतिपूर्ण हो, साथ ही उन्होने कहा कि मैं कभी पाकिस्तान नहीं गया और न ही भारत-पाक संबंधों का अध्ययन किया है। जब उनसे जोर देकर दोनों देशों के संबंधों के बारे में पूछा गया तो उन्होने कहा कि यह मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है।
केजरीवाल ने पाक मीडिया से कांग्रेस से मिलने वाले समर्थन की भी बात की, उन्होने कहा कि हमें फंसाने के लिए ऐसा किया गया है, हमारा मकसद, भ्रष्टचार, वंशवाद और अपराधीकरण को खत्म करना है। यही उद्देश्य लेकर हम राजनीति में आये हैं। केजरीवाल पर पाक मीडिया की अलग अलग राय है, कुछ ने उन्हें नये विचारों से लैस तो कुछ ने उन्हें प्रभावहीन बताया।
गौर हो कि केजरीवाल और उनकी पार्टी की चर्चा दिल्ली चुनाव परिणाम आने के पहले से ही हो रही है, और वह पूरे भारत में खराब सिस्टम से जनता को निजात दिलाने का सपना लेकर आये हैं।












Click it and Unblock the Notifications