दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की ट्विटर पर फिर उड़ी खिल्ली, जानिए क्या है वजह
केजरीवाल ने सवाल किया था कि क्या महेश शर्मा सिर्फ 2.5 लाख रुपये में ही शादी के खर्चे निपटा रहे हैं या कोई और तरीका है। उन्होंने अपने नोट कैसे बदले?
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ट्विटर पर अपनी सक्रियता की वजह काफी चर्चा में रहते हैं। हालांकि उनकी इस सक्रियता की वजह से कई बार वह दूसरे नेताओं और लोगों के निशाने पर भी रहे हैं। बीते कुछ दिनों में ऐसा कई बार हुआ है कि केजरीवाल ने बिना तथ्यों को परखे ट्वीट किए जिनकी वजह से से उन्हें आलोचना भी झेलनी पड़ी।
सोमवार को उन्होंने ट्वीट करके केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा पर निशाना साधने की कोशिश की और उनके घर में हो रही शादी के खर्चों को लेकर सवाल किया। लेकिन महेश शर्मा के एक जवाब ने केजरीवाल को पानी-पानी कर दिया।
जम्मू-कश्मीर: सेना की नगरोटा यूनिट पर हमला, दो जवान घायल
केजरीवाल ने सवाल किया था कि क्या महेश शर्मा सिर्फ 2.5 लाख रुपये में ही शादी के खर्चे निपटा रहे हैं या कोई और तरीका है। उन्होंने ट्वीट किया- 'भाजपा सांसद महेश शर्मा की बेटी की शादी है। क्या सारी चेक से पेमेंट कर रहे हैं? क्या ढाई लाख रुपए में शादी कर रहे हैं? उनके नोट कैसे बदले गए?'
भाजपा सांसद महेश शर्मा की बेटी की शादी है। क्या सारी चेक से पेमेंट कर रहे हैं? क्या ढाई लाख रुपए में शादी कर रहे हैं? उनके नोट कैसे बदले गए?
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 28, 2016
PM मोदी के फैसले का दिखा असर, एक महीने में 564 नक्सलियों ने किया सरेंडर
दिल्ली के सीएम के इस ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने भी जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'अपनी जानकारी सही करिए। मेरे बेटे की शादी है। जी हां, सभी पेमेंट बैंक के माध्यम से की जा रही है।'
अपनी जानकारी सही करिये। मेरे बेटे की शादी है। जी हाँ, सभी पेमेंट बैंक के माध्यम से की जा रही है। https://t.co/zXsr2ikMXb
— Dr. Mahesh Sharma (@dr_maheshsharma) November 28, 2016
बता दें कि हाल ही में केजरीवाल ने नोटबंदी और पटना इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन हादसे की गलत तस्वीरें भी ट्वीट कर दी थीं।
वो 9 गलतियां जिनकी वजह से हुआ 'नाभा जेल ब्रेक' कांड, क्या पुलिस भी थी शामिल?