अब देखिये VVIP अरविंद केजरीवाल के दबंग बाउंसर की दबंगई

नई दिल्ली। आम आदमी का झंडा बुलंद करके दिल्ली में प्रचंड़ बहुमत के साथ सरकार बनाने वाले अरविंद केजरीवाल का अब आम आदमी से मोह भंग होता नजर आ रहा है। केजरीवाल धीरे-धीरे उसी राजनीति की ओर बढ़ते दिख रहे हैं जिसका वह शुरु से विरोध करते आ रहे हैं।

vip-kejriwal

रविवार को दिल्ली में एंटी करप्शन हेल्पलाइन जारी करते समय केजरीवाल ना सिर्फ बाउंसर मौजूद थे बल्कि इस कार्यक्रम में वीआईपी और वीवीआईपी लोगों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गयी थी जिसपर आप नेता आशुतोष, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई नेता बैठे थे।

कार्यक्रम के दौरान तालकटोरा स्टेडियम में मौजूद बड़ी संख्या में केजरीवाल के बाउंसर मौजूद थे। यही नहीं इस कार्यक्रम में लोगों के साथ बदसलूकी भी की गयी। जो लोग वीआईपी सीटों पर बैठे थे उन्हें वहां मौजूद बाउंसर ने जबरदस्ती उनकी सीट से उठा दिया। यही नहीं कार्यक्रम में कई पत्रकारों से भी बदसलूकी की भी खबर है।

तालकटोरा स्टेडियम के बाहर वीआईपी और वीवीआईपी के पोस्टर साफ लगे हुए थे। ऐसे में आम आदमी के नाम पर अस्तित्व में आयी केजरीवाल की आम आदमी पार्टी किन लोगों को वीआईपी और वीवीआईपी मानते हैं यह एक बार फिर गौर करने वाली बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+