गवाहों की सुरक्षा प्रदान करने वाला दिल्ली बनेगा देश का पहला राज्य
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री बनने के बाद अरविंद केजरीवाल ने बड़ा कदम उठाते हुए गवाहों की सुरक्षा को पुख्ता करने का बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार अहम मामलों में गवाहों की सुऱक्षा का कार्यक्रम शुरु करने जा रही है।
द दिल्ली विटनेस स्कीम के नाम से यह योजना शुरु होने जा रही है। इसके लिए गवाहों को सुरक्षा देने के लिए फंड भी दिया जाएगा और संबंधित विभाग से इनकी सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए कहा जाएगा।
अरविंद केजरीवाल ने खुद गृह विभाग के ट्वीट को रीट्वीट किया है जिसमें कहा गया है कि दिल्ली ने गवाहों की सुरक्षा के कार्यक्रम को शुरु करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। दिल्ली ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य होगा।
केजरीवाल ने राजनाथ सिंह को लिखी चिट्ठी- आप परेशान करते रहिए, हम काम करते रहेंगे
भारत में गवाहों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए कोई विशेष योजना नहीं है और कई अहम मामलों में गवाहों की मौत हो जाती है। 2013 में दिल्ली हाई कोर्ट ने सरकार से गवाहों को सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए योजना बनाने का निर्देश दिया था।













Click it and Unblock the Notifications