सलमान रश्दी के बंगले के साथ केजरीवाल रहेंगे
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) आम आदमी पार्टी (आप) में भले ही कलह चल रही हो, पर अरविंद केजरीवाल का फ्लैग रोड पर नया आशियाना बड़े ही मन से बनाया जा रहा है। वे आजकल इलाज के लिए दिल्ली से बाहर हैं। अगले हफ्ते वापस आ जाएंगे।

बाबा साहब का घर
बता दें कि अंग्रेजी के नामचीन लेखक सलमान रश्दी के परिवार का भी फ्लैग स्टाफ रोड पर बँगला है। यही नहीं, भीमराव अंबेडकर ने अपनी जिंदगी का आखिरी वक्त इस बंगले के करीब सिविल लाइंस में बिताया था।
सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल बैंगलूर से वापस आने पर अपने फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगले में शिफ्ट कर लेंगे। इस इलाके में दिल्ली के पुराने धनी और कुली लोग रहते हैं। सबके बड़े बंगले हैं। बता दें कि 6 फ्लैग स्टाफ रोड का बँगला लगभग तैयार है। केजरीवाल इसमें 20 मार्च से पहले आ जाएंगे। इधर शिफ्ट करने से पहले पूजा होगी।
इसी इलाके में अंग्रेजी के बड़े लेखक सलमान रश्दी का बचपन भी बीता है। उनके पिता का इधर बँगला होता था। उस बंगले के स्वामित्तव को लेकर अब भी रश्दी परिवार का दिल्ली के एक जैन परिवार से मामला चल रहा है। अगर रश्दी केस जीत गए तो वे ही होंगे केजरीवाल के पड़ोसी जब कभी वे दिल्ली में रहने के लिए आएंगे। केजरीवाल के नए बंगले में चार बैड रूम हैं। एक गेस्ट रूम के आलावा एक बड़ा सा बग़ीचा भी है। वे आजकल दिल्ली से सटे कौशांबी में रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications