केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंंस में भाजपा से कुछ ऐसा कहा कि ...

केजरीवाल बोले कि बीजेपी गुड़ागर्दी से काशी में दहशत फैलाने की कोशिश कर रही है। लेकिन काशी की जनता समझ चुकी है, यहां बीजेपी की गुंडागर्दी नहीं चलेगी। अब काशी की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है।
यह भी पढ़ें - एक 'सच' यह भी
‘आप' के संजोयक ने वाराणसी में कांग्रेस-बीजेपी पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और बीजेपी के बीच में सेटिंग है। दोनों एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है। वाड्रा मुद्दे पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगर राजस्थान की सरकार चाहे तो चौबीस घंटे में वाड्रा जेल के अंदर हों। लेकिन दोनों ही पार्टियों के बीच सेटिंग है।
गौरतलब है कि कल वाराणसी के अस्सी घाट पर चुनाव प्रचार कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की पिटाई हुई थी। इस पिटाई का आरोप बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगा है। इसी के साथ केजरीवाल के एकमात्र निशाने पर मोदी हैं, जिन पर वह हर दिन कोई ना कोई जुबानी हमला कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications