योगेंद्र यादव के समर्थन में आए अरविंद केजरीवाल, कहा- बदले की राजनीति ना करे मोदी सरकार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पुराने सहयोगी योगेंद्र यादव का समर्थन करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पुराने सहयोगी योगेंद्र यादव का समर्थन करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। दरअसल, बुधवार को हरियाणा के रेवाड़ी में योगेंद्र यादव की बहन और जीजा के अस्पताल पर इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा था। आयकर विभाग का कहना था कि उसे सूचना मिली है कि योगेंद्र यादव के रिश्तेदारों ने ज्वेलरी खरीदने के लिए नीरव मोदी की कंपनी को कैश में भुगतान किया था। इसपर योगेंद्र यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि बदले की भावना के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।

arvind kejriwal

योगेंद्र यादव के इस आरोप का समर्थन करते हुए अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'मोदी सरकार द्वारा इनकम टैक्स विभाग जैसी एजेंसियों के जरिए योगेंद्र यादव के परिवार के उत्पीड़न की हम कड़ी निंदा करते हैं। मोदी सरकार को इस तरह की बदले की राजनीति को रोकना चाहिए।' आपको बता दें कि बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने योगेंद्र यादव की बहन डॉ. पूनम यादव के कलावती अस्पताल और उनके जीजा डॉ. नरेंद्र यादव के कमला नर्सिंग होम पर छापेमारी की थी। आयकर विभाग का कहना है कि उन्हें छापेमारी में 22 लाख रुपए कैश मिले।

'मेरे परिवार को परेशान कर रही है सरकार'

इससे पहले योगेंद्र यादव ने आयकर विभाग के छापों पर कहा था कि सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की वजह से बदले की भावना के तहत उनकी बहन और जीजा के यहां छापेमारी की गई है। योगेंद्र यादव ने कहा कि सरकार मेरे घर पर छापेमारी करे, मेरी जांच करें, मेरे परिवार के लोगों को क्यों परेशान किया जा रहा है। गौरतलब है कि योगेंद्र यादव पहले आम आदमी पार्टी में ही थे। योगेंद्र यादव और अरविंद केजरीवाल के बीच मतभेद थे। बाद में उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद योगेंद्र यादव ने स्वराज इंडिया नाम से अपना नया संगठन बना लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+