केजरीवाल बोले-अगले चुनाव में यमुना इतनी साफ होगी कि डुबकी लगा सकेंगे लोग

नई दिल्ली। अगले महीने दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान चरम पर है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि अगर विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को फिर से जीत मिलती है तो उनकी सरकार यमुना को इतना साफ बना देगी कि शहर के लोग नदी में डुबकी लगा सकेंगे। साथ ही उन्होंने दिल्ली जनता से कहा कि, झाडू की बटन इतनी दवाएं कि, बटन खराब हो जाए।

arvind kejriwal says I will make you take a dip in the Yamuna river, ahead of next elections

ग्रेटर कैलाश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह अगले चुनाव से पहले दिल्लीवासियों के साथ यमुना में डुबकी लगाएंगे। उन्होंने कहा, आप यमुना में डुबकी लगा सकेंगे। आज से पांच साल, अगले चुनाव से पहले, मैं भी आप के साथ शामिल होऊंगा और हम यमुना में डुबकी लगाने के लिए जाएंगे। यमुना की सफाई केजरीवाल की ओर से जारी 'गारंटी कार्ड' में भी शामिल है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, अमित शाह जी ने अपने भाषण के दौरान कहा था कि उन्हें कोई सीसीटीवी नहीं मिल रहा है। अगले दिन उस क्षेत्र के आरडब्ल्यूए ने उन्हें उनकी सीसीटीवी फुटेज भेज दी। हमने 2 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। आप (अमित शाह) के पास निर्भया फंड है, आप भी अच्छे काम करने में हमारा अनुसरण कर सकते हैं।

वहीं केजरीवाल ने मतदाओं से आग्रह किया कि, एक बार फिर मौका मिला राजनीति को बदलने का तो आठ फरवरी को सारे लोग जाना और झाडू की बटन को दबाना। इतना बटन दबाना बटन ही खराब हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+