फिर सवालों के घेरे में केजरीवाल, मजदूरों ने कहा- 350 रुपए का लालच देकर हमें रैली में बुलाया गया था,Video
आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगा है। 'आप' पर पैसे और खाने का प्रलोभन देकर मजदूरों को रैली में शामिल करने का आरोप है।
Recommended Video

नई दिल्ली। एक बार फिर से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आरोपों के घेरे में हैं, वजह इस बार माफी नहीं हैं बल्कि वो गरीब लोग हैं, जो कि रविवार को केजरीवाल की हिसार रैली में शामिल हुए थे। दरअसल इन गरीब मजदूरों ने आम आदमी पार्टी और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल पर पैसे और खाने का प्रलोभन देने का आरोप लगाया है। मजदूरों का कहना है कि उन्हें कहा गया था कि अगर रैली में रहोगे तो तुम्हें 350 रुपए और खाना दिया जाएगा लेकिन रैली खत्म हो गई, हम धूप में बैठे रहे लेकिन ना तो हमें खाना मिला और ना ही पैसा।

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल रविवार को हिसार में आयोजित रैली को संबोधित किया था। यहां उन्होंने हरियाणा की सभी विधानसभा सीटों पर आप के उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि इस बार आप सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। केजरीवाल ने यहां कांग्रेस और बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा दोनों पार्टियों ने केवल हरियाणा को बर्बाद किया है, पहले हुड्डा सरकार ने राज्य को बर्बाद किया दस साल तक और अब खट्टर सरकार पिछले तीन साल से राज्य को खराब कर रही है।
आप की रैली की सच्चाई पर सवालिया निशाना लग गए
केजरीवाल की इस रैली में मजदूरों की काफी संख्या थी, हालांकि अब मजदूरों के इस तरह से आरोप लगाने से आप की रैली की सच्चाई पर सवालिया निशाना लग गए हैं, जिसके बाद विरोधीगण प्रखर हो गए हैं और उन्होंने इसके लिए आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर जमकर हमला बोला है।












Click it and Unblock the Notifications