अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से कही दिल्ली को 'वर्ल्ड क्लास सिटी' बनाने की बात, सोनम ने याद दिलाया ये वादा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल को ट्वीट कर बधाई दी। पीएम मोदी ने केजरीवाल को बधाई देते हुए कहा था उम्मीद करते हैं कि कि वे दिल्ली के लोगों की आशाओं पर खरा उतरेंगे। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने भी उनके ट्वीट का जवाब दिया था। अरविंद केजरीवाल के इस जवाब पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने ट्वीट कर उनको एक वादे की याद दिलाई।

केजरीवाल ने दिया था पीएम को धन्यवाद

केजरीवाल ने दिया था पीएम को धन्यवाद

'आप' की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए कहा, 'दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को बधाई। मैं दिल्ली के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।' इसके जवाब में अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट किया, बहुत-बहुत धन्यवाद सर। हमारे कैपिटल सिटी को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए मैं केंद्र के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद करता हूं।'

सोनम कपूर बोलीं- प्रदूषण मुक्त भीं

अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने ट्वीट किया और उनको दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने की बात भी याद दिलाई। सोनम कपूर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसपर कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। बता दें कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने दिल्ली चुनावों में 70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा के खाते में केवल 8 सीटें आईं और कांग्रेस अपना खाता भी ना खोल सकी।

AAP की दिल्ली में प्रचंड जीत

AAP की दिल्ली में प्रचंड जीत

वहीं, इस जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह दिल्ली की जीत नहीं, भारत माता की जीत है। यह पूरे देश की जीत है। आज मंगलवार है, हनुमान जी का दिन है। हनुमान जी ने आज दिल्ली पर कृपा बरसाई है। हनुमान जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। हम सभी प्रभू से यही कामना करते हैं कि आने वाले 5 साल में हमें ऐसे ही दिशा दिखाते रहे। हमें शक्ति दे कि जैसे पिछले पांच साल हमने सेवा की, वैसे ही आगे करते रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+