बीजेपी की जर्सी छोड़ने वाले सिद्धू को केजरी का दिल से सलाम..

नई दिल्ली। भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी ने सोमवार को बीजेपी से इस्तीफा देकर देश को चौंका दिया। उनके इस्तीफे के बाद लगातार चर्चा होती रही कि सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर दोनों ही आम आदमी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।

बीजेपी की अनदेखी और उपेक्षा से नाराज थे सिद्धू इसलिए छोड़ी पार्टी?

Arvind Kejriwal Praise Navjot Singh Siddhu

और आप पार्टी नवजोत सिंह सिद्दू को पंजाब में अपनी पार्टी की ओर से सीएम पद का उम्मीदवार बना सकती है। लेकिन पूरी रात बीत गई है और अभी तक आप पार्टी की ओर से कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि आप पार्टी के नेताओं की ओर से सिद्धू के बीजेपी छोड़ने पर काफी तालियां ठोंकी गई है।

सिद्धू के इस्तीफे को साहसिक कदम बताया

संजय सिंह के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी सिद्धू के इस्तीफे को साहसिक कदम बताते हुए ट्वीट किया कि क्या आपने कभी किसी को अपने राज्य को बचाने के लिए राज्यसभा से इस्तीफा देते देखा है? मैं सिद्धू जी को इस फैसले के लिए सलाम करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+