कोरोना संकट के बीच भी हिंदू-मुसलमान में नफरत फैलाने वाले भारत के साथ कर रहे गद्दारी: अरविंद केजरीवाल
कोरोना संकट के बीच भी हिंदू-मुसलमान करने वाले देश गद्दार: केजरीवाल
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज कोरोना से सामने दुनिया बेबस है। अब जबकि देश और दुनिया नाजुक दौर में हैं तो भी कुछ लोग नफरत फैला रहे हैं। मंगलवार को कोरोना वायरस को लेकर अपनी प्रेसवार्ता में केजरीवाल ने कहा, मुझे बहुत दुख होता है कि इस कठिन समय मे भी कुछ लोग हिन्दू-मुसलमान के बीच नफरत फैलाने की कोशिश करते हैं, ये प्रकृति के खिलाफ है। जो लोग ऐसा कर रहे हैं, वो भारत के साथ गद्दारी कर रहे है। हमारा देश तभी आगे बढ़ेगा जब हम सब मिलकर एक मुट्ठी की तरह काम करेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि बीते कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं। दिल्ली में करोना के केसों में तेजी से बढ़ोतरी चिंता का विषय है। हम सबको मिलकर इसे रोकना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में राजधानी होने की वजह से बाहर से लोग आए और निजामुद्दीन मरकज का भी मामला आया, जिससे यहां हालात थोड़े मुश्किल रहे।
केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाया है। मौजूदा हालात को देखते हुए ये जरूरी था और एक सही फैसला है। वहीं दिल्ली सरकार लगातार काम पर लगी है। जहां भी तीन से ज्यादा केस आ रहे, उन एरिया को रेड जोन घोषित कर उनको सील कर रहे हैं। साथ ही दिल्ली सीएम ने बताया कि ऑटो ड्राइवर और ग्रामीण सेवा के ड्राइवरों को 5-5 हजार रुपए देने की सुविधा शुरू कर दी गई है।
दिल्ली में मंगलवार तक दिल्ली में 1510 मामले सामने आ चुके हैं। ये महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा हैं। वहीं देश में कोरोना संक्रमण के मामले मंगलवार को 10,815 हो ग हैं। बीते 24 घंटे में 1463 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, वहीं कल से आज तक 29 मौतें हुई हैं। जिसके बाद इससे हुई कल मौतों की संख्या 353 हो चुकी है। वहीं अब तक अब तक 1190 लोग ठीक हो चुके हैं, कल एक ही दिन में 179 लोग ठीक हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications