नरेंद्र मोदी से टक्कर नहीं लेंगे अरविंद केजरीवाल!

आम आदमी पार्टी की रणनीति के तहत कुमार विश्वास को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से उतारा जा सकता है। इसीलिये कुमार विश्वास को उसी हिसाब से प्रोजेक्ट किया जा रहा है। लेकिन साथ में एक अन्य वरिष्ठ नेता को तैयार करने के लिए कहा गया है, जो मोदी के खिलाफ लड़ सके। लाल बहादुर शास्त्री के प्रपौत्र आदर्श शास्त्री आज शनिवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। हो सकता है उन्हें मोदी के खिलाफ प्रोजेक्ट कर दिया जाये। इसके अलावा अंजलि दमानिया को पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के खिलाफ महाराष्ट्र में नागपुर से लड़ाने की योजना बनाई जा रही है।
इस संबंध में जब योगेंद्र यादव से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि केजरीवाल फिलहाल बतौर सीएम दिल्ली पर फोकस करेंगे। लोकसभा चुनाव में अभी वो खड़े नहीं होंगे। यादव ने कहा केजरीवाल का मोदी के खिलाफ चुनाव लडने की अटकले लगायी जा रही हैं। यह अटकलें पार्टी के बाहर के लोग लगा रहे हैं, अंदर के नहीं। समय बताएगा कि पार्टी का अगला गुजरात में होगा या अन्य किसी राज्य में। केजरीवाल के सहयोगी जोर डाल रहे हैं कि वह मोदी और राहुल गांधी से बराबर की दूरियां नहीं बनाएं, क्योंकि वे चाहते हैं मोदी की लडार्इ राहुल गांधी के खिलाफ है।












Click it and Unblock the Notifications