Arvind Kejriwal: 10 साल में कितने अमीर हुए अरविंद केजरीवाल? बैंक बैलेंस देख उड़ जाएंगे आपके होश
Arvind Kejriwal Net Worth: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सभी के सामने आ गए है और भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद दिल्ली में अपनी सरकार बनाने जा रही है। हालांकि, दिल्ली चुनाव में न केवल आम आदमी पार्टी (AAP) को हार मिली बल्कि, खुद अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को भी हार का सामना करना पड़ा।

चलिए आपको बताते है कि 10 सालों में कितने अमीर हुए अरविंद केजरीवाल, अब तक कितना पैसा और प्रॉपर्टी बनाई..?
अरविंद केजरीवाल नेटवर्थ (arvind kejriwal net worth)
राजनीति में कदम रखने से पहले अरविंद केजरीवाल भारतीय राजस्व सेवामें आधिकारी थे। आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग अरविंद केजरीवाल ने साल 2012 में 'आम आदमी पार्टी' के नाम से राजनीतिक दल बनाया और वे इस पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं। 2025 के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी कुल अचल संपत्ति 1.73 करोड़ रुपये है।
अरविंद केजरीवाल की 2025 में संपत्ति का विवरण
चुनावी हलफनामे के अनुसार, अरविंद केजरीवाल के पास चल संपत्ति: 3.46 लाख रुपए और अचल संपत्ति: 1.70 करोड़ रुपए है। अगर कैश की बात करें तो केजरीवाल के पास नकद 50,000 रुपये और उनके अलग-अल बैंक खातों में कुल 2.96 लाख रुपए जमा हैं। हालांकि, उनके नाम पर कोई घर और कार नहीं है।
2015 में थी 2.1 करोड़
अरविंद केजरीवाल ने साल 2015 में चुनाव आयोग को जो हलफनामा दिया था उसमें अपनी संपत्ति की कीमत 2.1 करोड़ बताई थी। हालांकि, 2020 में उनकी यह संपत्ति बढ़कर 3.44 करोड़ हो गई थी। यानी पांच साल सीएम रहने के बाद केजरीवाल की कुल आय में 1 करोड़ 30 लाख का इजाफा हुआ था।
केजरीवाल दंपति की कुल संपत्ति
दोनों की कुल संपत्ति मिलाकर ₹4.23 करोड़ है।
- 2020 में: ₹3.4 करोड़
- 2015 में: ₹2.1 करोड़
बतौर सीएम कितनी सैलरी
दिल्ली के सीएम को बतौर सैलरी हर महीने 4 लाख रुपये मिलते हैं। इसके साथ ही रहने के लिए एक सरकारी बंगला, गाड़ी और ड्राइवर सहित अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं। इन खर्चों के लिए भत्ता भी मिलता है, जिसमें सिक्योरिटी, ट्रैवल भी शामिल है।
ये भी पढ़ें: Sunita Kejriwal Networth: केजरीवाल के बेटे-बेटी क्या करते हैं? सुनीता केजरीवाल की कुल संपत्ति कितनी है?












Click it and Unblock the Notifications