Delhi Result: पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, अब कहलायेंगे पूर्व विधायक, जानिए मिलेंगी कितनी सैलरी और सुविधाएं ?
Arvind Kejriwal Salary: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आ गए हैं, और आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन सहित पार्टी के प्रमुख नेताओं को जनता ने नकार दिया है। हालांकि, दिल्ली की मुख्यमंत्री पद पर आतिशी मार्लेना ने जीत हासिल की है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को मिली हार के बाद, अरविंद केजरीवाल और पार्टी के अन्य नेताओं को उनकी पुरानी सुविधाएं अब नहीं मिलेंगी। हालांकि, अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय पार्टी के प्रमुख के तौर पर कुछ विशेष अधिकार मिल सकते हैं। आइये कुछ सवालों के जरिये, जवाब तलाशते है।

1. पूर्व मुख्यमंत्री को क्या मिलती हैं सुविधाएं?
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री को कुछ विशेष सुविधाएं दी जाती हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के तौर पर जो भत्ते और सुविधाएं उन्हें मिलती थीं, वे अब समाप्त हो गई हैं।
2. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री को मिलती है कितनी सैलरी ?
पूर्व मुख्यमंत्री को अब विधायक के तौर पर बेसिक सैलरी, यात्रा भत्ता, टेलीफोन खर्च और अन्य भत्ते मिलते हैं। यदि वह विधायक नहीं होते, तो सुविधाएं घट जाती हैं। दिल्ली के पूर्व विधायकों को हर महीने 30,000 रुपये की पेंशन दी जाती है अगर कोई विधायक एक बार से ज्यादा बार विधायक रहा है. तो हर कार्यकाल के हिसाब से उसकी पेंशन में 1000 रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी कर दी जाती है।
3. क्या मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद सरकारी बंगला मिलता है?
मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री को सरकारी बंगला, गाड़ी और जेड सिक्योरिटी जैसी विशेष सुविधाएं नहीं दी जातीं।
4. क्या पूर्व मुख्यमंत्री को पेंशन मिलती है?
दिल्ली में मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद कोई विशेष पेंशन का प्रावधान नहीं है। केवल विधायक के रूप में पेंशन मिलती है, और इसके लिए उनके कार्यकाल की अवधि के हिसाब से राशि बढ़ती जाती है।
5. विधायक का पहला कार्यकाल खत्म होने के बाद पेंशन कितनी मिलती है?
दिल्ली में पहले कार्यकाल के बाद प्रत्येक विधायक को 15,000 रुपये प्रति माह पेंशन मिलती है।
6. दूसरे कार्यकाल के बाद पेंशन में कितनी बढ़ोतरी होती है?
दिल्ली में प्रत्येक कार्यकाल के बाद विधायक को 1,000 रुपये प्रति माह की अतिरिक्त पेंशन मिलती है।
7. अरविंद केजरीवाल ने सरकारी आवास की मांग क्यों की?
अरविंद केजरीवाल को पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर सरकारी आवास नहीं मिल सकता, लेकिन वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख हैं। ऐसे में उन्हें राष्ट्रीय राजनीतिक दल के प्रमुख को मिलने वाली सुविधा के तहत आवास की मांग करने का अधिकार है। प्रोटोकॉल के अनुसार, केंद्र सरकार को उन्हें यह सुविधा उपलब्ध करानी होगी।
यह भी पढ़ें Delhi Election Results 2025: दिल्ली की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी समेत बीजेपी के तमाम दिग्गज, जानिये












Click it and Unblock the Notifications