मोदी के सामने जंग को कोसा केजरी ने
नई दिल्ली( विवेक शुक्ला) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के वक्त दिल्ली के राज्यपाल नजीब जंग की तबीयत से शिकायत की।
जानकारों का कहना है कि मोदी के साथ बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि जंग दिल्ली सरकार को काम करने नहीं दे रहे। वे छोटी-छोटी बातों पर अवरोध खड़े करते हैं।
उठाए मुद्दे
उन्होंने इस बाबत दिल्ली महिला कमीशन चीफ की नियुक्ति से लेकर कुछ समय पहले दिल्ली की कार्यकारी चीफ सेक्रेटरी पद पर शकुंतला गैमिलन की नियुक्ति के मामलों को उठाया। बता दें कि इन दोनों मामलों में दिल्ली सरकार और जंग भिड़ गए थे।
गैर-एनडीए राज्यों के सीएम करते केजरीवाल से याराना
गंभीर आरोप गैमलिन पर
गैमलिन को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कुछ समय पहले तगड़ा बवाल किया था। उनपर तमाम आरोप भी लगाए थे। दरअसल केजरीवाल नहीं चाहते थे कि गैमलिन को दिल्ली की कार्यकाऱी मुख्य सचिव का पद मिले। केजरीवाल और मोदी के बीच स्वच्छ भारत अभियान तथा डिजीटल इंडिया के सवालों पर भी बात हुई।













Click it and Unblock the Notifications