Khanjawala Hit and Run : CM केजरीवाल आक्रोशित, दोषियों को फांसी की अपील, AAP नेता LG आवास पहुंचे, VIDEO
कंझावाला हिट एंड रन मामले पर दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने दोषियों को फांसी की अपील की है। AAP नेताओं ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के आवास का घेराव भी किया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal Khanjawala hit and run case में सख्त तेवर दिखा रहे हैं। उन्होंने दोषियों को सख्त से सख्त और यहां तक की फांसी की सजा दिलाने की अपील भी की है। केजरीवाल के आक्रोश के अलावा आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं का गुस्सा भी फूटा। सोमवार को AAP नेताओं ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के आवास का घेराव भी किया।
LG का घेराव करने पहुंचे AAP कार्यकर्ता
दरअसल, एक जनवरी को सुल्तानपुरी इलाके में एक बेकाबू कार ने महिला को कई किलोमीटर तक घसीटा। गंभीर रूप से घायल हुई महिला की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) विनय सक्सेना का घेराव करने उनके आवास के बाहर इकट्ठा हुए।
Recommended Video
CM केजरीवाल ने क्या कहा ?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कंझावाला हिट एंड रन मामले पर कहा, यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है कि पुरुषों के एक समूह ने एक महिला को अपनी कार के नीचे खींच लिया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा, मैं अपील करता हूं कि सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और फांसी दी जाए। यह रेयरेस्ट ऑफ दी रेयर अपराध है।












Click it and Unblock the Notifications