केजरीवाल ने जारी की लिस्‍ट, कहा इन भ्रष्‍ट नेताओं को हरा दो

नई दिल्‍ली। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक सभा को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी की नीतियां स्‍पष्‍ट की। उन्‍होने कहा कि हम अपने देश की संसद में एक भी अपराधी एक भी भ्रष्‍ट आदमी को नहीं पहुंचने देंगे। हमारा उद्देश्‍य इस देश के सिस्‍टम को साफ करना है न कि मंत्री विधायक बनना। हम यहां मुख्‍यमंत्री या प्रधानमंत्री बनने के लिए नहीं आए हैं।

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक राजनीतिक दल नहीं है बल्कि एक आंदोलन है। हम राजनीति से भ्रष्‍टाचार, वंशवाद खत्‍म करने के लिए आए हैं और ऐसा करेंगे। अब देश की जनता चुनाव लड़ेगी और भ्रष्‍टाचारियों और अपराधियों को बाहर कर देगी।

केजरीवाल ने दिल्‍ली में अपने एक महीने के कार्यकाल पर संतोष जताया और कहा कि हमने पिछले एक महीने में राजनीति में बहुत परिवर्तन किये हैं और आगे भी करेंगे। केजरीवाल महत्‍वपूर्ण नहीं है बल्कि देश महत्‍वपूर्ण है। केजरीवाल के संबोधन पर भाजपा प्रवक्‍ता मुख्‍ता अब्‍बास नकवी का कहना है कि ये जनता का ध्‍यान हटाने के लिए इस तरह की हरकतें कर रहे हैं, जनता ने इनको काम करने के लिए यहां भेजा है लेकिन ये अपने वादों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं, जिसे छिपाने के लिए ये इस तरह की हरकतें कर रहे हैं।

केजरीवाल ने जिन लोगों के नाम लिस्‍ट में लिए वो इस प्रकार हैं-

राहुल गांधी

राहुल गांधी

केजरीवाल का कहना है कि वंशवाद की राजनीति को खत्‍म करने के लिए राहुल गांधी को हराना जरूरी है।

मुलायम सिंह यादव

मुलायम सिंह यादव

मुलायम सिंह यादव का नाम कई घोटालों में आया है, जिससे केजरीवाल ने कहा कि जनता उन्‍हें हरा दे।

नितिन गडकरी

नितिन गडकरी

नितिन गडकरी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कई खुलासे किये थे। जिसके बाद वह भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष भी नहीं बन सके।

बीएस येदियुरप्‍पा

बीएस येदियुरप्‍पा

बीएस येदियुरप्‍पा पर अपने पद का इस्‍तेमाल करते हुए अपने रिश्‍तेदारों को लाभ पहुंचाने का आरोप है।

श्री प्रकाश जायसवाल

श्री प्रकाश जायसवाल

श्री प्रकाश जायसवाल कोयला घोटाले मामले में आरोपी है।

सुशील कुमार शिंदे

सुशील कुमार शिंदे

केजरीवाल ने जनता से सुशील कुमार शिंदे को भी हराने की अपील की है।

वीरप्‍पा मोइली

वीरप्‍पा मोइली

केजरीवाल ने जनता से अपील की है कि वह वीरप्‍पा मोइली को न जीतने दें, नहीं तो चुनाव के बाद पेट्रोल, डीज़ल के दाम बढ़ जाएंगे।

सलमान खुर्शीद

सलमान खुर्शीद

सलमान खुर्शीद के ट्रस्‍ट पर विकलांगों को ट्राई साइकिल के लिए आने वाले धन में घोटाले का आरोप लगा है।

कपिल सिब्‍बल

कपिल सिब्‍बल

केजरीवाल के अुनसार हम इस बार के आम चुनावों में एक भी भ्रष्‍ट मंत्री को संसद तक नहीं पहुंचने देंगे।

सुरेश कलमाड़ी

सुरेश कलमाड़ी

सुरेश कलमाड़ी पर राष्‍ट्रमंडल घोटाले में घोटाले के आरोप लगे हैं।

पी चिंदबरम

पी चिंदबरम

पी चिदंबरम देश के वित्‍तमंत्री है, इसके अलावा केजरीवाल ने अन्‍नू टंडन मायावती, नवीन जिंदल, प्रफुल्‍ल पटेल, एच डी कुमारस्‍वामी, अलगिरी, कनिमोई, अनुराग ठाकुर, फारूक अब्‍दुल्‍ला, शरद पवार, अनंत कुमार और ए राजा को हराने की जनता से अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+