केजरीवाल मेरे दुश्मन नहीं बस थोड़ा शक था: अन्ना हजारे
मुझे इस बात पर भी गुस्सा आया था क्योंकि अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह 29 दिसंबर को अन्ना का लोकपाल लायेंगे, अगर वो सत्ता में आयेंगे तो मैं यह जानना चाहता हूं कि वह मेरा नाम प्रयोग कर रहे हैं। इसलिए मैंने सवाल किया था। मैं यह भी कहना चाहता हूं कि मैंने सुना है कि अरविंद केजरीवाल मुझसे बात करना चाहते थे लेकिन उन्हें लोग मिलने नहीं दे रहे हैं तो मैं यह जानना चाहता हूं कि उन्हें रोका किसने हैं?
मालूम हो कि सोमवार को अन्ना ने सोमवार को केजरीवाल और केजरीवाल टीम पर फेंकी गयी काली स्याही की अप्रत्याशित घटना पर कहा था कि वह स्याही फेंकने वाले को नहीं जानते हैं, अन्ना हजारे ने भी केजरीवाल पर अपने नाम का गलत उपयोग करने का आरोप लगाया। अन्ना हजारे ने कहा, "हम टीवी पर राजनीति में अक्सर एकदूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते देखते रहे हैं। मेरा किसी पक्ष व पार्टी से कोई संबंध नहीं है।"
गौरतलब है कि सोमवार को भाजपा का कार्यकर्ता और खुद को अन्ना हजारे का समर्थक बताने वाले एक व्यक्ति ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में संवाददाता सम्मेलन के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर काली पेंट फेंकी। खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताने वाले नचिकेता वालनेकर नामक इस व्यक्ति ने खचाखच भरे संवाददाता सम्मेलन में हंगामा खड़ा कर दिया और उसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने उसे वहां से बाहर निकाला।













Click it and Unblock the Notifications