केजरीवाल से नाराज अन्ना ने कहा कि स्याही फेंकने वाले को नहीं जानता

नई दिल्ली। सोमवार को केजरीवाल और केजरीवाल टीम पर फेंकी गयी काली स्याही की अप्रत्याशित घटना ने दिल्ली की चुनावी सरगर्मी में नया उबाल ला दिया है। पूरे चुनाव के दौरान शांत बैठे अन्ना हजारे अचानक से हाईलाइट में आ गये। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कार्यकर्ता और खुद को अन्ना हजारे का समर्थक बताने वाले नचिकेता नाम के व्यक्ति को अन्ना हजारे ने जानने से इंकार कर दिया है।

अन्ना ने कहा कि वह किसी भी ऐसे व्यक्ति को नहीं जानते हैं हालांकि स्याही फेंके जाने वाली घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अन्ना हजारे ने भी केजरीवाल पर अपने नाम का गलत उपयोग करने का आरोप लगाया। अन्ना हजारे ने कहा, "हम टीवी पर राजनीति में अक्सर एकदूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते देखते रहे हैं। मेरा किसी पक्ष व पार्टी से कोई संबंध नहीं है।"

गौरतलब है कि सोमवार को भाजपा का कार्यकर्ता और खुद को अन्ना हजारे का समर्थक बताने वाले एक व्यक्ति ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में संवाददाता सम्मेलन के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर काली पेंट फेंकी। खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताने वाले नचिकेता वालनेकर नामक इस व्यक्ति ने खचाखच भरे संवाददाता सम्मेलन में हंगामा खड़ा कर दिया और उसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने उसे वहां से बाहर निकाला।

आप के अन्य बड़े नेताओं के साथ मंचासीन केजरीवाल के चेहरे पर पेंट की कुछ बूंदें ही पड़ीं, लेकिन मनीष सिसौदिया की टोपी तो काले धब्बे से रंग गई। सिसौदिया पटपड़गंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, आप सदस्य एवं वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के हाथ पर भी पेंट की छींटें पड़ीं। इस घटना पर आप सदस्य कुमार विश्वास ने कहा, "हमारा हौसला तोड़ने के लिए यह सब किया गया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+