बेदी, मोदी और इल्मी को नहीं सुहाता आम आदमी का सत्ता में आना-केजरीवाल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी चीफ अरविंद केजरीवाल ने किरण बेदी और शाजिया इल्मी के भाजपा में शामिल होने पर तीखा हमला बोला है। केजरीवाल ने किरण बेदी, पीएम मोदी और शाजिया इल्मी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब आम आदमी सत्ता में आने वाला है तो इन लोगों को यह सुहा नहीं रहा है।

केजरीवाल ने किरण बेदी पर सवाल उठाया है कि आम आदमी की लड़ाई को उन्होंने कमजोर किया है। केजरीवाल ने पीएम को भी आडे हाथो लिया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने रामलीला मैदान से और आज किरण जी और शाजिया ने भी कहा कि हम 'नकारात्मक' राजनीति कर रहे हैं। जब देश को लूटने वाले सत्ता में आते हैं तो कोई कुछ नहीं कहता पर जब आम आदमी सत्ता में आने वाला है तो आपको सुहाता नहीं?
दिल्ली की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी ने किरण बेदी को मैदान में उतारकर दिल्ली की सियासी सरगर्मी को बढ़ा दिया है। आम आदमी पार्टी दिल्ली में भाजपा के पास नेता की कमी के चलते जमकर हमला बोलती रही थी। ऐसे में भाजपा ने किरण बेदी को भाजपा का नया चेहरा बनाकर मैदान में उतारा है जिसके बाद आम आदमी पार्टी चारो खाने चित्त नजर आ रही है












Click it and Unblock the Notifications