'CAG ने ही आयुष्मान योजना पर खड़ा किया सवाल', पीएम मोदी आरोपों पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार

आयुष्मान भारत योजना को पश्चिम बंगाल और दिल्ली में नहीं लागू किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीखा हमला बोला था। जिसके बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया है। अरविंद केजरीवाल ने सीधे शब्दों में कहा कि मैंने नहीं देखा कि आयुष्मान से किसी ने अपना इलाज कराया है। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लाखों लोगों को मुफ्त इलाज मिल रहा है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल और दिल्ली सहित कुछ राज्यों में आयुष्मान भारत योजना को लागू नहीं किया गया है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत कम आय वाले परिवारों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है, जिसके जरिए वह अपना मुफ्त इलाज करा सकें। इस योजना को 2018 में शुरू किया गया था।

arvind kejriwal

पीएम मोदी के आरोपों पर केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके लिखा, प्रधान मंत्री जी, लोगों के स्वास्थ्य के मुद्दे पर ग़लत बोलना ठीक नहीं है। इस पर राजनीति करना सही नहीं है। दिल्ली सरकार की योजना के तहत दिल्ली में रहने वाले हर व्यक्ति को पूरा इलाज मुफ्त मिलता है चाहे कितने रुपए लगें - पाँच रुपए की गोली से लेकर चाहे एक करोड़ का इलाज हो, दिल्ली सरकार हर व्यक्ति का पूरा इलाज मुफ्त करवाती है। अगर आप कहेंगे तो इसका लाभ उठाने वाले लाखों लोगों के नाम मैं आपको भेज दूँगा।

क्या आयुष्मान भारत योजना से लोगों को लाभ हुआ? CAG को आयुष्मान भारत योजना में कई गड़बड़ियाँ मिलीं। जिन राज्यों में आयुष्मान योजना लागू है, उन राज्यों में आज तक मैं एक भी व्यक्ति से नहीं मिला जिसका आयुष्मान भारत में इलाज हुआ हो। मेरी आपसे विनती है कि आप दिल्ली के मॉडल का अध्ययन करें और आयुष्मान भारत योजना की जगह दिल्ली मॉडल को पूरे भारतवर्ष में लागू करें जिस से लोगों का ज़मीन पर फ़ायदा हो।

इससे पहले पीएम मोदी ने नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली और पश्चिम बंगाल में 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों से मैं माफी मांगता हूं, मैं आपकी पीड़ा को सुनता हूं, लेकिन राज्य सरकार के फैसलों की वजह से मैं आपकी मदद नहीं कर सकता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+