दिल्ली अग्निकांडः मृतकों को 10- 10 लाख, घायलों को 1- 1 लाख के साथ सीएम केजरीवाल ने मुफ्त इलाज का किया ऐलान

Recommended Video

    Delhi Fire Case की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश,मुआवजे का ऐलान | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। देश की राजधानी में आज भीषण हादसा सामने आया है, जिसमे अबतक 35 लोगों के मरने की खबर है। जानकारी के अनुसार यह हादसा रानी झांसी रोड पर हुआ है। हादसे के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जाहिर किया है। केजरीवाल ने ट्वीट करके लिखा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि यह बहुत ही दर्दनाक खबर है। राहत और बचाव कार्य चल रहा है। फायरमैन अपना श्रेष्ठ दे रहे हैं, घायलों को अस्पताल में भेजा जा रहा है। घटना स्थल पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हालात का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही हादसे में मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। जबकि घायलों को 1-1 लाख रुपए का मुआवजा देने की बात कही है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी।

    arvind kejriwal

    घटना के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि यह काफी बड़ी घटना है, हादसे की जांच कराई जाएगी और जो भी इसके लिए जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि दम घुटने से 35 लोगों की मौत हो गई है। जिस जगह पर यह आग लगी है वह चार मंजिला बिल्डिंग है, जिसमे दम घुटने से 32 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग इसमे घायल हो गए हैं। घायलों को एनएनजेपी, हिंदू राव और आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। यह आग सुबह 5.22 बजे लगी, जिसके बाद दमकल की टीमों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली फायर सर्विस चीफ अतुल गर्ग भी मौके पर पहुंचे है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि अबतक 50 लोगों को बचाया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+