हार्दिक पटेल के समर्थन में आये केजरीवाल, खड़से को बताया देशद्रोही
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ खड़से के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें देशद्रोही करार दिया है। उन्होंने गुजरात में पटेल आरक्षण की मांग कर रहे हार्दिक पटेल का बचाव किया है।

केजरीवाल ने कहा कि खड़से ने दाउद इब्राहीम के साथ संबंध हैं, हाल ही में जो स्टिंग सामने आया है उसमें साफ हुआ, बावजूद इसके महाराष्ट्र सरकार ने उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं की। केजरीवाल ने कहा कि उनके खिलाफ देशद्रोह के सबूत होने के बाद भी कार्यवाही क्यों नहीं की गयी।
अपने वीडियो मैसेज के संदेश में केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में पटेल आरक्षण की मांग कर रहे हार्दिक पटेल ने देश के खिलाफ कुछ भी नहीं किया और ना ही उन्होंने देश विरोधी ताकतों के साथ कोई अभियान चलाया बावजूद इसके वह पिछले छह महीनों से जेल में हैं।
खड़से पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनपर जमीन सौंदे में भ्रष्टाचार सहित कई आरोप हैं। यही नहीं उन्होंने दाउद इब्राहीम से भी फोन पर बात की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली परीक्षा तब होगी जब शिवराज सिंह चौहान, और वसुंधरा राजे भी इस्तीफा दें।











Click it and Unblock the Notifications