'दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा, हम आपके साथ हैं', चंडीगढ़ विवि के छात्रों के VIDEO लीक की CM केजरीवाल ने की निंदा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रों के वीडियो लीक की निंदा की। छात्रों को आश्वासन दिया कि सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
चंडीगढ़, 18 सितंबर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रों के वीडियो लीक की निंदा की। छात्रों को आश्वासन दिया कि सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। सीएम केजरीवाल ने घटना को गंभीर और शर्मनाक बताया। उन्होंने उस लड़की के साहस की तारीफ की, जिसके वीडियो कथित तौर पर लीक हुए हैं। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि हम आपके साथ हैं। सभी को धैर्य से काम लेना चाहिए।
Recommended Video

आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भी इस मामले को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसी भी अपराधियों को नहीं छोड़ेगी। पूरा न्याय किया जाएगा। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। कहा कि हम आपके साथ हैं, किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। अपराधियों के खिलाफा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
60 लड़कियों के नहाने का वीडियो वायरल
बता दें कि पंजाब की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 लड़कियों के नहाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यूनिवर्सिटी की सैकड़ों लड़कियां प्रदर्शन पर उतर आईं और न्याय की मांग कर रही हैं। विरोध करने वाले छात्रों का दावा है कि 8 लड़कियों ने आत्महत्या करने की भी कोशिश की है। लड़कियों का आरोप है कि नहाते समय लगभग 60 लड़कियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पोस्ट कर वायरल किया गया है। लड़कियों के नहाने का वीडियो बाथरूम का है। आरोपी लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
'8 लड़कियों ने की सुसाइड की कोशिश'
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में, एक छात्रा ने कथित तौर पर स्नान करते समय लगभग 60 अन्य छात्रों का एक वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में इसे एक एडल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। लड़कियों को जैसे ही इस बात का पता चला, हंगामा शुरू हो गया है, इसमें से 8 लड़कियों ने आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि किसी भी लड़की की इसमें जान नहीं गई। प्रबंधन को सूचित करने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
यह भी पढ़ें- AAP सुप्रीमो केजरीवाल करेंगे पंजाब के नेताओं से मंत्रणा करेंगे, सभी विधायकों-पदाधिकारियों को बुलाया गया












Click it and Unblock the Notifications