AAP सुप्रीमो केजरीवाल करेंगे पंजाब के नेताओं से मंत्रणा करेंगे, सभी विधायकों-पदाधिकारियों को बुलाया गया

चंडीगढ़। पंजाब की सत्‍ता में आए आम आदमी पार्टी (AAP) को 6 महीने पूरे हो चुके हैं। अब पार्टी का फोकस आगामी विधानसभा चुनावों पर है। दो महीने बाद हिमाचल और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनाव में अपने लिए राजनीतिक जमीन तलाशने को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। पार्टी पिछले कुछ समय से हिमाचल में भी रैलियां कर रही थी, लेकिन अब पार्टी ने अब अपना फोकस गुजरात में कर लिया है। गुजरात चुनाव की तैयारी के लिए केजरीवाल ने खुद कमान संभाली है।

AAP supremo arvind Kejriwal meeting with leaders of Punjab, all the MLAs and officials were called

केजरीवाल की अगुवाई में पार्टी ने पंजाब से अपने सभी विधायकों, राज्यसभा सदस्यों, जिला प्रधानों, विभिन्न बोर्ड, कार्पोरेशन, कमेटियों के चेयरमैन व अन्य पदाधिकारियों सहित 1280 लोगों को बुलाया है। यानी पंजाब से आप की लगभग सारी टीम आने वाले दिनों में गुजरात में कैंप करेगी और पार्टी की जीत को यकीनी बनाएगी। यह बैठक इन्दिरा गांधी स्टेडियम में होगी जहां आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सभी नेताओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जर्मनी से लौट रहे हैं। वह भी इस बैठक का हिस्सा होंगे।

पार्टी के सूत्रों का कहना है कि गुजरात में पार्टी काे काफी समर्थन मिल रहा है, इसलिए आप ज्यादा से ज्यादा जोर अपना गुजरात में ही लगाएगी। दिल्ली और पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी गुजरात में सत्ता हासिल करने की तैयारियां कर रही है। हालांकि यहां पर लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के साथ है।

दिल्ली के बाद जिस तरह से पंजाब में उनके विधायकों को खरीदने का आरोप पार्टी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर लगाया है, उससे साफ जाहिर है कि पार्टी इसे एक बड़े मुद्दे के रूप में गुजरात के चुनाव में भुनाना चाहती है।

पंजाब में उनके 35 विधायकों को खरीदने का आरोप वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने लगाया था और डीजपी गौरव यादव को इस संबंधी शिकायत देकर केस भी दर्ज करवाया है। चीमा ने अपने दस विधायकों को मीडिया के सामने पेश करके यह आरोप लगाया कि इन सभी विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये का आफर आया था, लेकिन हमारी पार्टी का एक भी विधायक भाजपा में शामिल नहीं हुआ।
पहले यह माना जा रहा था कि आपरेशन लोटस को ध्यान में रखते हुए केवल विधायकों को ही बुलाया गया है, जहां अरविंद केजरीवाल उन सभी को एकजुट रहने और किसी भी प्रकार के लालच में न आने संबंधी कहेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसी बैठक के दौरान अरविंद केजरीवाल विधायकों के साथ अलग से बात भी कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+