अरविंद केजरीवाल हुए बेनकाब, सामने आया सनसनीखेज स्टिंग ऑपरेशन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल का बेहद ही घिनौना चेहरा आज सबके सामने आया है। केजरीवाल का एक स्टिंग ऑपरेशन सामने आया है जिसमें केजरीवाल अजीत झा और आनंद कुमार को भद्दी-भद्दी गालियां देते सुने जा सकते हैं। यह स्टिंग आप के नेता उमेश सिंह ने लोगों के सामने लाये है।

arvind kejriwal

वहीं इस स्टिंग ऑपरेशन पर आप नेता आशुतोष और दिलीप पांडे ने इस स्टिंग को जारी किये जाने के पीछे की मंशा पर सवाल उठाये हैं। हालांकि दोनों ही नेता ने इस ऑडियों को गलत नहीं बताया है। बल्कि इस स्टिंग को सही ठहराया है। दिलीप पांडे ने कहा कि व्यक्तिगत बातचीत को स्टिंग का नाम देना महज राजनीति है और कुछ नहीं।

घटिया आदमी हैं ये लोग

इस स्टिंग ऑपरेशन ने केरीवाल ने कहा कि इन कमीनों ने हमें हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। वहीं उन्होने कहा कि ये सभी कमीने लोग है और मैं इन जैसे काले दिल वालो के साथ काम नहीं कर सकते हैं योगेद्र यादव, प्रशांत भूषण को कमीना तक कह डाला है। उन्होंने यहां तक कह डाला कि अगर ये नेता किसी और पार्टी में होते तो उनके पीछे लात मारकर पार्टी से बाहर निकाल दिया जाता।

प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव की कमीने हैं

केजरीवाल ने कहा कि मैं प्रशांत और योगेंद्र जैसे घटिया नेताओँ से नहीं मिलना चाहता हूं। उन्होने कहा कि जो कमीनपंथी इन दोनों ने की है वो मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि मैं लड़ाई झगड़े के लिए नहीं आया था।

अपने 67 विधायक लेकर आप से अलग हो जाउंगा

केजरीवाल ने इस स्टिंग ऑपरेशन में यहां तक कह डाला कि मैं अगर जरूरत पड़ी तो अपने 67 विधायक लेकर अलग हो जाउंगा। मुझे आम आदमी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। आप लोग संभालिये इस पार्टी को ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+