आम आदमी पार्टी में नेता खा रहे मार, केजरीवाल बोले सब ठीक है

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के भीतर जबरदस्त घमासान मचा हुआ है लेकिन आप सुप्रीमो पार्टी के भीतर सबकुछ ठीक होने की बात कह रहे है। केजरीवाल ने पूरे विवाद पर पहली बार चुप्पी तोड़ते पार्टी के भीतर किसी भी तरह की दिक्कत से साफ इनकार किया है।

arvind kejriwal

केजरीवाल की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई। इस दौरान हुई मुलाकात के दौरान पीएम ने केजरीवाल से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा तो उन्हें बेहतर बताया। वहीं जब पीएम ने पार्टी के विवाद पर उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि सबकुछ ठीक है, जल्द ही सारी समस्यायें खत्म हो जाएंगी।

इसे भी पढ़े- जब रंगे हाथ लड़की के साथ सोते पकड़े गये कुमार विश्वास

गौरतलब है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुए हंगामे के बाद केजरीवाल ने अपना 45 मिनट के भाषण का वीडियो जारी किया है। इस बैठक के बाद प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, आनंद कुमार अजीत झा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी बाहर निकाल दिया गया था।

कार्यकारिणी की बैठक में केजरीवाल ने कहा था कि उनके साथ धोखा किया गया, उनकी पीठ पर चाकू मारा गया है। अपने संबोधन के बाद केजरीवाल ने कहा कि या तो आप मुझे चुन लें या योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को। वहीं योगेंद्र यादव और प्रशांत ने जारी वीडियों को एडिटेड करार देते हुए कहा कि यह वीडियो पूरी हकीकत नहीं बताता है। प्रशांत भूषण ने कहा कि जो भी केजरीवाल के खिलाफ जाएगा उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+