हरियाणा में रोड शो के दौरान केजरीवाल को युवक ने जड़ा जोरदार थप्‍पड़

Arvind Kejriwal assaulted during Haryana road show
गुड़गांव। आम आदमी पार्टी के संस्‍थापक और दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान एक युवक ने थप्‍पड़ मार दिया। हमलावर को आप कार्यकर्ताओं ने फौरन पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि हमलावर कौन था लेकिन बुरी तरह से जख्‍मी होने के बाद उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि हमलावर आम आदमी पार्टी का ही कोई नाराज कार्यकर्ता हो सकता है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक मामला हरियाणा के चरखी दादरी का है। आम आदमी पार्टी के संस्‍थापक अरविंद केजरीवाल यहां रोड शो कर रहे थे। तभी भीड़ में ही किसी शख्स ने उन्हें थप्पड़ मार दिया. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। AAP के गुस्साए कार्यकताओं ने हमला करने वाले शख्स की जमकर धुनाई कर दी। घटना की जानकारी अरविंद केजरीवाल ने खुद ही सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर के माध्‍यम से दे दी। केजरीवाल ने टि्वट किया कि "किसी ने मेरी गर्दन पर तेजी से हमला कर दिया। हमें उनके ऎसी ही हिंसक घटनाओं की आशा थी। ऎसी घटनाओं से उनका चरित्र और निराशा सामने आती है।"

इसके बाद केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दूसरा टि्वट किया कि हमें हिंसा का सहारा नहीं लेना है। अगर हम भी हिंसक हो गए तो हमारा आंदोलन खत्म हो जाएगा। अगर कोई भी हमे निशाना बनाता है यहां तक कि मुझे भी तो हमें उनसे अच्छे से पेश आना चाहिए। पुलिस का कहना है कि हमलावर आप पार्टी से नाराज कोई समर्थक हो सकता है। जिसे पार्टी ने अगले महीने चुनाव लड़ने के लिए टिकट न दी हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+