केरल में केजरीवाल ने किया इस पार्टी से गठबंधन का ऐलान, चला फ्री बिजली का दांव
नई दिल्ली, 15 मई। केरल में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने राज्य के चौथे गठबंधन ऐलान किया। उन्होंने कहा कि केरल में अब चार राजनीतिक गठबंधन होंगे। एलडीएफ, यूडीएफ, एनडीए के बाद चौथा गंठबंधन आम आदमी पार्टी के साथ होगा। उन्होंने गठबंधन के नाम का भी ऐलान कर दिया।

केरल पहुंचे आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केरल में चौथा गठबंधन आह्वान किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी के साथ होने वाले नए एलायंस का नाम भी घोषित कर दिया। अब संयोजक ने कहा कि हम जनता की भलाई के लिए ईमानदारी से काम करना चाहता हैं। इसके लिए सभी का समर्थन चाहिए। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोच्चि में कहा कि केरल में चार राजनीतिक गठबंधन होंगे- एलडीएफ, यूडीएफ, एनडीए और हमारे गठबंधन का नाम पीपुल्स वेलफेयर एलायंस होगा।
Inverter, generator shops have been shut in Delhi because of 24*7 power supply, which is free of cost...Do the people of Kerala not want free electricity too?: Delhi CM Arvind Kejriwal in Kochi, Kerala pic.twitter.com/1dRDxUGpZQ
— ANI (@ANI) May 15, 2022
AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोच्चि में केरल में ट्वेंटी- 20 राजनीतिक पार्टी के साथ आम आदमी पार्टी के गठबंधन की घोषणा की। केरल में नए गठबंधन की घोषणा के साथ अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश की समस्याओं का जिक्र किया। उन्होंने वहां दिल्ली मॉडल की बात करते हुए कहा कि दिल्ली में अब 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। जिससे अब वहां इन्वर्टर और जनरेटर की दुकानें बंद हो गई हैं, जो कि मुफ्त दिया जा रहा है।
अरविंद केजरीवाल ने लोगों से पूछा कि क्या वे भी मुफ्त बिजली नहीं चाहते हैं? आप राष्ट्रीय संयोजक मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप राजनीति, दंगे और भ्रष्टाचार चाहते हैं तो आप अन्य राजनीतिक दलों के पास जा सकते हैं। लेकिन अगर आप विकास चाहते हैं, स्कूल और अस्पताल आपको हमारे पास आना चाहिए। अन्य दल आपके बच्चों को कभी शिक्षा नहीं देंगे क्योंकि वे दंगा और गुंडागर्दी करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications