केजरीवाल और मेरा मकसद एक है: तौकीर रजा

Arvind Kejriwal
नई दिल्‍ली। कभी तसलीमा नसरीन और जॉर्ज बुश के खिलाफ फतवा जारी करने वाले तौकीर रजा ने कहा है कि वह आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे क्‍योंकि अरविंद केजरीवाल और उनका मकसद एक है। उन्‍होने भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी उन्‍हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है। साथ ही उन्‍होने दावा किया कि उनकी मदद के कारण ही कांग्रेस 2009 के लोकसभा चुनाव में यूपी में 22 सीटें जीतने में कामयाब रही थी, तब उन्‍हें मेरे ऊपर लगे आरोप याद नहीं आये और आज जब मैं केजरीवाल के साथ हूं तो लोगों को बरेली दंगों के आरोपों की याद आ रही है।

गौर हो कि आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि तौकीर रजा हिंसा की राजनीति पर विश्‍वास नहीं करते हैं। तौकीर रजा बरेली दंगों के आरोपी है, इस सिलसिले में उन्‍हें गिरफ्तार किया गया था, हालांकि पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल करते समय, उन्‍हें निर्दोष करार दे दिया था, जिसके बाद एक व्‍यक्ति के हाईकोर्ट जाने पर मामला विचाराधीन है।

तौकीर रजा पर भाजपा नेता रामेश्‍वर चौरसिया ने भी कहा कि ऐसे लोगों को समाज से अलग कर देना चाहिए, जो कि विकास के दौर में सांप्रदायिकता की बात करते हैं। अरविंद केजरीवाल के पास कोई एजेंडा नहीं है अत: वह तौकीर जैसे लोगों को डिफेंड कर रहे हैं।

वहीं कांग्रेस नेता राज बब्‍बर ने कहा है कि तौकीर ऐसे व्‍यक्ति हैं, जिन पर कोई टिप्‍पणी नहीं करनी चाहिए, वह बेहद सम्‍मानित व्‍यक्ति हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+