हिमाचल प्रदेश में केजरीवाल ने भगवंत मान के साथ किया रोड शो, बोले- हम यहां राजनीति करने नहीं आए
कुल्लूू, 25 जून: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में रोड शो किया। शनिवार को ही दिल्ली सीएम केजरीवाल सीएम भगवंत मान के साथ कुल्लू पहुंचे हैं।
केजरीवाल ने रोड शो में लोगों को संबोधित किया और सीएम भगवंत मान की तारीफ में कसीदे पढ़े और कुछ उदाहरणों के साथ बताया कि उनकी पार्टी की सरकार में कितनी ईमानदारी है और हर हाल में जनता के भले के बारे में सोचते हैं।
केजरीवाल ने कहा क्या आपने कभी किसी सीएम को अपने मंत्री को जेल भेजने के बारे में सुना है? मान साहब को पता चला कि उनका स्वास्थ्य मंत्री अनैतिक गतिविधियों में लिप्त है। विपक्ष, मीडिया को पता नहीं था। अगर वह चाहते तो वो उसे अपनी प्रसिद्धि को चमकाने में यूज कर सकते थे या मिनट से अपना हिस्सा मांग सकता थे, लेकिन उन्होंने उन्हें जेल भेज दिया।
केजरीवाल ने कहा हम राजनीति नहीं जानते। हम यहां राजनीति करने नहीं आए हैं। हमारा सफर अन्ना आंदोलन से शुरू हुआ और फिर हमने पार्टी बनाई। हमने देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने का संकल्प लिया। पहले हमने दिल्ली में भ्रष्टाचार खत्म किया और फिर पंजाब में इसकी शुरुआत की
#WATCH | Delhi CM & AAP national convenor Arvind Kejriwal along with Punjab CM Bhagwant Mann hold a roadshow in Himachal Pradesh's Kullu pic.twitter.com/oZPGfxbMsw
— ANI (@ANI) June 25, 2022
Video:एक्सीडेंड से लोगों को बचाने के लिए ये ट्रैफिक पुलिस करता है ये काम, हर कोई कर रहा सेल्यूट