केजरीवाल ने किया डीडीसीए अधिकारी के बारे में सनसनीखेज खुलासा
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से सनसनीखेज खुलासा किया है। केजरीवाल ने एक साक्षात्कार में एक पत्रकार के हवाले से डीडीसीए के अधिकारियों पर संगीन आरोप लगाये हैं।

केजरीवाल ने कहा कि उनके पास एक वरिष्ठ पत्रकार का फोन आया था और उन्होंने बताया कि उनके बेटे का टीम में चयन हो गया था, लेकिन लिस्ट में उनके बेटे का नाम नहीं था।
केजरीवाल ने कहा कि पत्रकार ने उन्हें बताया कि दिन में मेरे बेटे का टीम में चयन हो गया था लेकिन उसका नाम लिस्ट में नहीं आया। यही नहीं डीडीसीए के अधिकारी का उनकी पत्नी के पास फोन आया और उनसे कहा गया कि वह रात में उनके पास आ जाये तो उनके बेटे का नाम टीम में आ जायेगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह बात एनडीटीवी की एंकर बरखा दत्त के साथ एक साक्षात्कार के दौरान कही। उन्होंने बरखा दत्त से कहा कि वह पत्रकार वरिष्ठ पत्रकार हैं और आपके करीबी मित्र हैं।












Click it and Unblock the Notifications