जीजाबाई के जन्मस्थान महाराष्ट्र के सिंदखेड राजा में केजरीवाल की जनसभा कल

जीजाभाई के जन्मस्थान महाराष्ट्र के सिंदखेड राजा में केजरीवाल की जनसभा कल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को महाराष्ट्र में जनसभा करेंगे। राज्य प्रशासन ने काफी लंबी ना-नकुर के बाद केजरीवाल को जनसभा की इजाजत दी है। रैली महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के सिंदखेड राजा में होगी। सिंदखेड मराठा शासक छत्रपति शिवाजी की मां जीजाबाई का जन्मस्थान है। जीजाबाई की जंयती पर ये रैली होनी है। आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रीति शर्मा मेनन ने बताया है कि जिला पुलिस ने केजरीवाल के कार्यक्रम के लिए मंजूरी दे दी है।

केजरीवाल ने मराठी में ट्वीट कर दी जानकारी

केजरीवाल ने मराठी में ट्वीट कर दी जानकारी

अरविंद केजरीवाल ने रैली की जानकारी देते हुए मराठी में ट्टीट किया, '12 जनवरी को राजमाता जिजाऊ जयंती के मौके पर महाराष्ट्र के लोगों से बात करने मैं सिंदखेड राजा आ रहा हूं।' केजरीवाल राजमाता जीजाबाई की जयंती के मौके पर सिंदखेड राजा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। छत्रपति शिवाजी की मां जीजाबाई को जिजाऊ के नाम से भी जाना जाता है।

पहले पुलिस ने नहीं दी थी इजाजत

पहले पुलिस ने नहीं दी थी इजाजत

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री को बुलढाणा जिला प्रशासन ने जनसभा की इजाजत नहीं दी थी। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा कारणों से सभा को संबोधित करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया था। हालांकि बाद में जब पार्टी ने मुख्यमंत्री से इस बाबत अनुमति मांगी और दूसरे सीनियर नेताओं से संपर्क किया तो तो पुलिस ने केजरीवाल की सभा को अनुमति दे दी।

जीजाबाई जयंती पर होता है दो दिन का कार्यक्रम

जीजाबाई जयंती पर होता है दो दिन का कार्यक्रम

छत्रपति शिवाजी महाराज की माता जीजाबाई की जयंती पर हर साल सिंदखेड राजा में दो दिन का कार्यक्रम होता है। 11 और 12 जनवरी को यहां जीजाबाई के जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में काफी लोग आते हैं। इसी आयोजन में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए संविधान मोर्चा नाम के एक संगठन ने केजरीवाल को बुलाया है। केजरीवाल की रैली को महाराष्ट्र में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+