आप का पहला विकेट गिरा, विनोद कुमार बिन्नी निष्कासित

Vinod Kumar Binny
नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद कांग्रेस, भाजपा में मौजूद तमाम नेताओं ने कहा था कि आप की सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी। आज वे लोग बेहद खुश होंगे, क्योंकि आप का पहला विकेट आज गिर गया। जी हां बागी तेवर दिखाने वाले विनोद कुमार बिन्नी को आम आदमी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ख‍िलाफ आग उगलते हुए उन्हें झूठा, गुस्सैल और धोखेबाज करार दिया था।

दिल्ली के लक्ष्मीनगर से विधायक बिन्नी ने पिछले सप्ताह बा-कायदा प्रेसवार्ता बुलाकर आप के खिलाफ जहर उगला था। उन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल झूठे हैं और वॉलेंटियर्स के करियर और उनकी भावनाओं के साथ ख‍िलवाड़ कर रहे हैं।

बिन्नी ने कहा था कि केजरीवाल कहते हैं कि वो हर काम में जनता की राय लेते हैं, बल्कि सच तो यह है कि पार्टी में केजरीवाल के सिवा किसी की नहीं चलती। बिन्नी ने कहा कि पार्टी तीन चार बचपन के दोस्त- केजरीवाल, कुमार विश्वास, मनीष सिसोधिया और योगेंद्र यादव चला रहे हैं। ऐसे में अगर कोई केजरीवाल की मंशा के ख‍िलाफ बोल दे तो वो उस पर आग बबूला हो जाते हैं।

इस प्रेसवार्ता के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी ने बिन्नी के ख‍िलाफ अनुशास्नात्मक कार्रवाई करने के लिये कमेटी का गठन किया और आज रविवार को कमेटी के सुझाव पर बिन्नी को पार्टी से निकाल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+