अरुणाचल प्रदेश के सियांग (ब्रह्मपुत्र) नदी का पानी हुआ प्रदूषित, चीन पर शक

अरुणाचल प्रदेश की लाइफलाइन कही जाने वाली सियांग नदी का पानी काला हो गया है जिसके बाद से सूबे के लोगों की चिंता बढ़ गई है। अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट सियांग जिले के अधिकारियों ने भी नदी का पानी काला होने पर चिंता जाहिर की है।

Polluted water of siang river

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश की लाइफलाइन कही जाने वाली सियांग नदी का पानी काला हो गया है जिसके बाद से सूबे के लोगों की चिंता बढ़ गई है। अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट सियांग जिले के अधिकारियों ने भी नदी का पानी काला होने पर चिंता जाहिर की है। सियांग नदी का पानी ऐसा हो गया है कि उसका इस्तेमाल किसी भी काम के लिए नहीं किया जा सकता है। ईस्ट सियांग जिले के डिप्टी कमिश्नर टाम्यो टटक ने बताया कि नदी के अंदर काला काल सीमेंट जैसा कोई पदार्थ निकल रहा है वहीं बीते दिनों में नदी के अंदर मछलियों की भारी मात्रा में मौतें हुई हैं।

ईस्ट सियांग जिले में सियांग नदी (ब्रह्मपुत्र) में गत दो से गंदा पानी पाए जाने को लेकर लोग बड़ी चिंता में हैं। लोगों ने संदेह जताया है कि चीनी सरकार सियांग (सांगपो) नदी को मोड़ रही है। वहीं बीते रविवार को सियांग नदी का दौरा करते हुए लोकसभा के सदस्य नोनिंग एरिंग ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिख कर कहा कि यह एक असामान्य घटना है, वह भी सर्दी के दिनों में। उन्होंने कहा कि यह चीनी सरकार सियांग नदी (तिब्बत में सांगपो) को संभवतः मोड़ने के कारण यह हो सकता है। प्रधान मंत्री से इस मामले को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने की मांग की है। दीपिका की नाक काटने की धमकी देने वाले बीजेपी नेता अम्मू ने दिया इस्तीफा, हरियाणा सीएम पर लगाए ये आरोप

शक्तिशाली सियांग नदी नवम्बर के महीने में गंदा होने का कोई अन्य कारण नहीं हो सकता है। यह चीनी क्षेत्र में नदी में बड़े स्तर पर खुदाई के कारण हुआ होगा। जिसे जमीनी वास्तविकता का पता लगाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय टीम द्वारा सत्यापित किया जाना चाहिए। यदि यह सच है तो यह भारत और बांग्लादेश दोनों देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय समझौते का उल्लंघन है।

सियांग नदी में बड़ी मात्रा में मछली की मौत की घटना हो रही है। इस मामले पर लोकसभा के सदस्य ने चिंता जताते हुए कहा कि वह ऊपरी सीमा से कूटिंग और गेलिंग जैसे ऊपरी सियांग से पुष्टि कर रहे हैं जो चीनी सीमा के करीब है कि गंदा पानी चीनी क्षेत्र से आ रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब हम सियांग नदी पर यहां बड़ी हाइड्रो परियोजना की स्थापना के खिलाफ लड़ रहे हैं, वहीं चीन ने पहले से ही बड़े बांध बना लिया है। जबकि अब इसे अपने वांछित स्थानों से हटाने की कोशिश भी कर रहा है। इससे पूरे सियांग व ब्रह्मपुत्र के आसपास के मानवीय जीवन संकट में पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+