Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Arunachal Pradesh Chunav Result 2024: अरुणाचल प्रदेश में फिर से BJP सरकार, 60 में से 46 सीटों पर ऐतिहासिक जीत

Arunachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav Result 2024: अरुणाचल प्रदेश में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार बनाने जा रही है। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजे आ गए हैं। भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा 60 विभानसभा सीटों में से 46 सीट जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

वहीं नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीईपी) को 6, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को 3, पीपल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) को दो और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है। भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की है।

Arunachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav Result 2024

ये भी पढ़ें- UP Exit Poll: यूपी की 10 सीटें, जहां नहीं चला मोदी-योगी मैजिक, हार सकती है BJP, एग्जिट पोल के आंकड़े चौंकाएंगे

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की जीत पर क्या बोले PM मोदी और पेमा खांडू?

पीएम मोदी ने भाजपा की शानदार जीत को विकास की राजनीति को मिला स्पष्ट जनादेश करार दिया है। पीएम मोदी ने कहा है कि, अरुणाचल प्रदेश के विकास के लिए उनकी पार्टी और भी अधिक उत्साह के साथ काम करती रहेगी।

भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। पेमा खांडू इस सीट पर पहले ही निर्विरोध जीत चुके थे। अरुणाचल प्रदेश की जीत पर पेमा खांडू ने कहा है कि, ''आज अरुणाचल प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, वहीं भाजपा के लिए भी ये खास है। 2024 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।''

पीएम नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "आपके मार्गदर्शन और दूरदर्शिता ने हमारी सफलता में अहम भूमिका निभाई है... हम सबका साथ, सबका विकास के लिए और अधिक जोश के साथ काम करना जारी रखेंगे।"

इन सीटों पर भाजपा जीती निर्विरोध?

  • डोंगरू सियोंगजू (बोमडिला सीट)
  • तेची कासो (इटानगर सीट)
  • रातू तेची (सागली सीट)
  • हागे अप्पा (जीरो हापोली)
  • जिक्के ताको (ताली सीट)
  • न्यातो दुकम (तलिहा सीट)
  • मुचू मिथी (रोइंग सीट)
  • दासांगुल पुल (हयुलियांग सीट)
  • चौना मीन (चौखम सीट)
  • वहीं कांग्रेस जिस एक सीट पर जीती है, वो बामेंग चुनावी इलाका है। यहां से कांग्रेस नेता कुमार वाई ने बीजेपी के दोबा लाम्नियो को हराया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+