UP Exit Poll: यूपी की 10 सीटें, जहां नहीं चला मोदी-योगी मैजिक, हार सकती है BJP, एग्जिट पोल के आंकड़े चौंकाएंगे
UP Exit Poll Result 2024: देशभर में चुनावी मौहाल अपने चरम पर है। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान 1 जून को खत्म हो गया है और एग्जिट पोल के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। इन सब के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में उत्तर प्रदेश प्रदेश के एग्जिट पोल के आंकड़े रहे हैं।
यूपी के ज्यादातर एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 62 से 70 सीटें जीतने का अनुमान दिखाया गया है। वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) के नेतृत्व में INDIA गठबंधन 8 से 18 सीटें जीत सकती हैं। इसके बाद सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर यूपी में वो कौन सी 10 सीटें हैं, जहां भाजपा हार सकती है।

ये भी पढ़ें- हैदराबाद में मोदी की शेरनी माधवी जीतेगी या ओवैसी फिर से मार ले जाएंगे बाजी, एग्जिट पोल के आंकड़े चौंकाने वाले
Exit Poll Result: UP की इन 10 सीटों पर हार सकती है भाजपा?
एग्जिट पोल में इस बार अमेठी, रायबरेली, जौनपुर, घोसी, गाजीपुर, कन्नौज, मैनपुरी, आजमगढ़, संभल और फिरोजबाद समेत 10 सीटों पर सपा-कांग्रेस जीत सकती है। इसके अलावा पांच से 10 सीटों पर INDIA गठबंधन और NDA में कांटे की टक्कर है।
| लोकसभा सीट | I.N.D.I.A | NDA | किसको मिल रही जीत | |
|---|---|---|---|---|
| 1 | कन्नौज | अखिलेश यादव (सपा) | सुब्रत पाठक (भाजपा) | सपा |
| 2 | मैनपुरी | डिंपल यादव (सपा) | ठाकुर जयवीर सिंह (भाजपा) | सपा |
| 3 | रायबरेली | राहुल गांधी (कांग्रेस) | दिनेश प्रताप सिंह (भाजपा) | कांग्रेस |
| 4 | अमेठी | केएल शर्मा (कांग्रेस) | स्मृति ईरानी (भाजपा) | कांग्रेस |
| 5 | फिरोजबाद | अक्षय यादव (सपा) | विश्वदीप सिंह (भाजपा) | सपा |
| 6 | आजमगढ़ | धर्मेंद्र यादव (सपा) | दिनेश लाल यादव निरहुआ (भाजपा) | सपा |
| 7 | संभल | जिया उर रहमान (सपा) | परमेश्वर लाल सैनी (भाजपा) | सपा |
| 8 | जौनपुर | बाबू सिंह कुशवाहा (सपा) | कृपा शंकर सिंह (भाजपा) | सपा |
| 9 | घोसी | राजीव राय (सपा) | अरविंद राजभर (सुभासपा) | सपा |
| 10 | गाजीपुर | अफजाल अंसारी (सपा) | पारस नाथ राय (भाजपा) | सपा |
ये भी पढ़ें- Exit Poll Result 2024: अबकी बार 400 पार...! इन एग्जिट पोल ने BJP-NDA को दिखाया 400 के करीब, कांग्रेस का सफाया

UP Exit Poll Result 2024: यूपी एग्जिट पोल के आंकड़े क्या कहते हैं?
- एक्सिस माई इंडिया (Axis My India) के मुताबिक, एनडीए (NDA) 66 सीटें जीत सकता है। जबकि इंडिया गठबंधन 10 और अन्य 3 सीटें जीत सकते हैं।
- पोलस्टर PMARQ (Pollster PMARQ) के मुताबिक एनडीए (NDA) 69 सीटें जीत सकती है। जबकि इंडिया गठबंधन 11 सीटें जीत सकता है।
- मैट्रिज (Matrize) ने भविष्यवाणी की है कि एनडीए 69-74 सीटें जीतेगा जबकि इंडिया गठबंधन 6-11 सीटें जीतेगा।
- डी-डायनामिक्स ( D-Dynamics) के मुताबिक एनडीए 69 सीटें जीतेगा जबकि इंडिया गठबंधन 11 सीटें जीतेगा।
- न्यूज नेशन ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 67 सीटें और इंडिया गठबंधन को 10 सीटें मिलेंगी जबकि अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications