Arunachal Pradesh: पूर्व विधायक की हत्या, उग्रवादियों ने भारत-म्यांमार सीमा के पास जंगल में मारी गोली
Arunachal Pradesh Yumsen Matey Murder: अरुणाचल प्रदेश के तिराप में बड़ी वारदात सामने आई है। हमलावरों ने पूर्व विधायक की गोली मारकर हत्या कर दी है। वारदात के बाद तिराप में सनसनी फैल गई है। जिला पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
56 खोंसा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक युमसेन माटे की शनिवार दोपहर करीब 2 बजे गोली मार दी गई। हमलावरों ने वारदात को अंजाम भारत-म्यांमार सीमा के करीब लाजू सर्कल के राहो गांव के पास जंगल में दिया है। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने पूर्व एमएलए की गोली मारकर हत्या कर दी। लाजु थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।

इस सनसनी घटना के बाद तिराप जिला पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने गांव सहित पूरे जंगल में तलाशी अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक राहुल गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व विधायक यमसेन माटे की हत्या की गई है। वे अपने तीन समर्थकों के साथ किसी निजी काम से गांव गए थे, तभी कोई उन्हें किसी बहाने से जंगल की ओर ले गया और गोली मार दी।
साल 2009 में यमसेन माटे खोंसा पश्चिम सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनकर विधानसभा पहुंचे थे। हालांकि, 2015 में वह भाजपा में शामिल हो गए और उन्होंने 2024 का विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। राजनीति में आने से पहले उन्होंने चांगलांग जिले में जिला वयस्क शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्य किया था।
यह भी पढ़ें- 'पूरी तरह सुलझे हुए दिमाग में था', 4 लोगों की हत्या करने वाला RPF कांस्टेबल चेतन सिंह की जमानत याचिका खारिज












Click it and Unblock the Notifications