अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सीएम ने की आत्महत्या?

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल रहस्यमय हालात में अपने घर पर मृत मिले हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

kalikho pul

मंगलवार सुबह उनका शव उनके घर में मिला। जानकारी के मुताबिक कलिखो डिप्रेशन के दौर से गुजर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अपनी सरकार गिरने से वे काफी परेशान थे। उन्होंने अपने करीबियों से कहा भी था कि वह अपने आपको एक निर्वासित की तरह महसूस कर रहे हैं।

साढ़े चार महीने तक रहे राज्य के मुख्यमंत्री

कलिखो ने 19 फरवरी 2016 को अरुणाचल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वे साढ़े चार महीने तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। जुलाई 2016 में उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद उन्हें ये पद छोड़ना पड़ा था।कलिखो के एक निकट संबंधी ने बताया कि पिछले कई हफ्तों से वे काफी तनाव में थे। उन्होंने कई लोगों से इस बारे में जिक्र भी किया कि वे तनाव में जी रहे हैं। उन्हें डिप्रेशन की समस्या भी थी।

वहीं, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुट मिथि ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही उनकी कलिखो से बात हुई थी, मुझे महसूस हुआ कि वे काफी तनाव में हैं।

कुछ ही हफ्तों मे बदल गई कलिखो की जिंदगी

उनके करीबी ने बताया कि जो व्यक्ति अपने धैर्य और दृढ़ संकल्प के लिए जाना जाता था, कुछ ही हफ्तों मे वो बिल्कुल बदल गया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री पद छोड़ते ही वो तनाव और डिप्रेशन में रहने लगे। इस फैसले के बाद राज्य में बढ़ी राजनीतिक गतिविधियों के कारण भी वो तनाव में थे। उनके पास राज्य को लेकर काफी योजनाएं थीं, लेकिन आंतरिक राजनीतिक उठा-पटक को लेकर वो खुश नहीं थे।

सोनिया गांधी ने निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

कलिखो पुल के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कलिखो के परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए सोनिया गांधी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

वहीं, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'मैं कलिखो पुल के असामयिक निधन से काफी दुखी और हैरान हूं। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मैं संवेदना प्रकट करता हूं।'

कांग्रेस सांसद निनोंग ईरिंग ने कहा, 'मैं वाकई हैरान हूं कि आखिर ऐसी कौन सी वजह थी जिसकी वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाया। अभी कुछ दिन पहले ही उनसे मेरी बात हुई थी। राज्य को लेकर वो काफी सकारात्मक थे। उन्होंने मुझसे कहा कि देखना जनता दोबारा मुझे चुनेगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+