अरुणाचल प्रदेश: बर्फीले तूफान में लापता हुए पेट्रोलिंग टीम के 7 जवानों की मौत, सेना ने की पुष्टि

नई दिल्ली, 08 फरवरी: अरुणाचल प्रदेश में बर्फीले तूफान की चपेट में आकर लापता हुए सेना के गश्ती दल के 7 जवानों को लेकर बुरी खबर सामने आई है। भारतीय सेना ने सभी जवानों की मौत की पुष्टि कर दी है। यह हादसा 06 फरवरी को हुआ था, जहां अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आकर पेट्रोलिंग टीम के 7 जवान लापता हो गए थे, जिनकी तलाश के लिए बचाव अभियान जारी था।

Recommended Video

      Arunachal Pradesh में हिमस्खलन में 7 जवान शहीद, भारतीय सेना ने दी जानकारी | वनइंडिया हिंदी
      Arunachal Pradesh

      भारतीय सेना ने 6 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में बर्फीले तूफान की चपेट में आए सेना के सात जवानों की मौत की पुष्टि कर दी है। सेना के मुताबिक जवानों के शवों को हिमस्खलन स्थल से निकाले गए हैं।

      बता दें कि रविवार (06 फरवरी) को हुए इस हादसे के बाद सेना ने जवानों के लिए खोज और बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा था, जिसके बाद टीम लापता कर्मियों का पता लगाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दे रही थी, जिसके बाद अब सेना कहा कि सभी लापता जवानों की मौत हो गई है।

      जानकारी के मुताबिक ऊंचाई वाले इलाकों में इस महीने भारी बर्फबारी हुई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ईटानगर के पास दरिया हिल में 34 साल बाद बर्फबारी हुई और अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के रूपा शहर में दो दशक बाद बर्फबारी हुई।

      रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

      वहीं 7 जवानों की मौत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया है। सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा किअरुणाचल प्रदेश के केमांग सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आए भारतीय सेना के जवानों के निधन से गहरा दुख हुआ। इन वीर जवानों ने देश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाई। मैं उनके साहस और सेवा को सलाम करता हूं। उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+