कोरोना: पुड्डुचेरी और अरुणाचल ने भी 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहा हैं. ऐसे में उम्मीद है कि पूरे देश में 14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन जारी रहेगा. वहीं पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के बाद अब पुड्डुचेरी और अरुणाचल प्रदेश ने भी लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. वहीं कोरोना वायरस को लेकर मंगवलार सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता को संबोधित करेंगे. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पूरे देश में लॉकडाउन दो हफ्ते और बढ़ सकता है.

कोरोना वायरस से भारत का कोई भी राज्य अछूता नहीं है. पुड्डुचेरी में सात और अरुणाचल प्रदेश में एक पॉजिटिव केस अभी तक सामने आए हैं, जिसके बाद वहां लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है. मामले में अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने बताया कि उन्होंने सोमवार को अपनी कैबिनेट के साथ बैठक की. इस बैठक में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने पर सहमति बनी है.
यह भी पढ़ें: मुंबई में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 100 पर पहुंची, अब तक 1549 केस
कोरोना पर पीएम मोदी का चौथा संबोधन
कोरोना वायरस को लेकर मंगलवार सुबह 10 बजे पीएम मोदी देश की जनता को संबोधित करेंगे. कोरोना वायरस पर राष्ट्र के नाम पीएम मोदी का यह चौथा संबोधन होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि इस संबोधन में पीएम मोदी लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की थी। बैठक में दस राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएम से लॉकडाउन बढ़ाने की अपील की थी।
10 हजार पहुंचने वाला है आंकड़ा
भारत में अब तक 9300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. वहीं, मृतकों की संख्या भी 300 को पार कर चुकी है। अकेले रविवार को 763 नए मरीज बढ़े और राज्यों में कोरोना के चलते कम से कम 39 लोगों की मौत हुई। कोरोना से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है.












Click it and Unblock the Notifications