Budget Live: ढाई लाख रुपए तक आय वालों के लिये आयकर की छूट

Arun Jaitley Budget Live
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी की सरकार के पहले आम बजट को वित्तमंत्री अरुण जेटली लोकसभा में पेश कर दिया है।

बजट के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं।

1:14 बजे। अरुण जेटली का बजट भाषण संपन्न। इसी के साथ ही लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।

1:12 बजे। सर्विस टैक्स

ऑनलाइन, मोबाइल एडवटाईजिंग, आदि पर सर्विस टैक्स नहीं लगेगा।
पोस्टल में सर्विस टैक्स घटा दिया जायेगा, यानी कुरियर करना सस्ता होगा।
सामाजिक क्षेत्र में कृष‍ि उत्पादों के ट्रांसपोर्टेशन पर सर्विस टैक्स की छूट।
माइक्रो इंश्योरेंस स्कीम्स पर सर्विस टैक्स की छूट।

1:07 बजे। एक्साइज ड्यूटी

पान मसाला पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ी। यानी पान मसाला, गुटखा महंगा।
कपड़ों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी गई है। कपड़े महंगे हुए।
सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी गई है। सिगरेट सिगार महंगा।
साबुन, क्रीम, पॉवडर पर एक्साइड ड्यूटी घटी। मेक अप करना सस्ता।

महंगे फुटवीयर पर 12 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी ही रहेगी। यानी बड़े ब्रांड के जूते महंगे होंगे।
फुटवीयर में 12 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दी गई। लोकल ब्रांड के जूते-चप्पल सस्ते होंगे।
फूड प्रोसेसिंग व पैकेजिंग मशीनरी पर एक्साइज ड्यूटी 10 से घटाकर 5 प्रतिशत।
खेल उपकरणों पर एक्साइज ड्यूटी घटी।

12:58 बजे। कस्टम ड्यूटी

विंड एनर्जी को बढ़ावा देने के लिये उपकरण पर कस्टम ड्यूटी 10 प्रतिश से घटाकर 5 प्रतिशत
सोलर पावर के लिये इस्तेमाल होने वाले उपकरणों पर कोई कस्टम ड्यूटी नहीं।
स्टेनलेस स्टील पर कस्टम ड्यूटी में बढ़ोत्तरी।
19 इंच से कम एलसीडी, एलईडी पर कस्टम ड्यूटी में रियायत।
टेलीविजन सस्ते होंगे क्योंकि कलर्ड पिक्चर ट्यूब पर कस्टम ड्यूटी कम हो जायेगी।
स्मार्ट कार्ड के मेन्युफैक्रच में इस्तेमाल होने वाले रिबन की
विदेशी मोबाइल, कंप्यूटर, चिप्स आदि पर कस्टम ड्यूटी को कम कर दिया जायेगा।
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिये बेसिक कस्टम ड्यूटी- फैटी एसिड व अन्य फार्म उत्पादों को पर कस्टम ड्यूटी को 12 प्रतिशत से घटाकर 7.5 फीसदी
ग्लीसरीन पर 12 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत
नये निवेश को बढ़ावा देने के लिये

रसायनों पर कस्टम ड्यूटी को 5 प्रतिशत से घटाकर 2 फीसदी कर दी जायेगी।

12:52 बजे। 60 आयकर सेवा केंद्र खोले जायेंगे।

आम जनता के लिये कर प्रणाली

12:43 बजे। डायरेक्ट टैक्स के टार्गेट को पिछली सरकार द्वारा निर्धारित टार्गेट ही रखते हुए यह घोषणा की जा रही है। निवेश को बढ़ावा देने के लिये कई परिवर्तन किये गये हैं। आम लोगों को थोड़ी राहत देने के लिये हमने काम किया है।

डायरेक्ट टैक्स के अंतर्गत 50 साल की उम्र से नीचे के लिये 2.5 लाख की सालाना आय वाले लोगों के लिये कोई कर नहीं होगा।

सीनियर सिटीजन के लिये 3 लाख रुपए तक टैक्स की छूट होगी।

12:36 बजे। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के विकास के लिये दोनों राज्यों की मदद की जायेगी।

12:36 बजे। नॉर्थ ईस्ट में रेल नेटवर्क के लिये 3000 करोड़

12:36 बजे। ऑर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिये 100 करोड़ का आवंटन नॉर्थ ईस्ट में होगी संस्थान की स्थापना।

12:35 बजे। हिंदूपुर आंध्र प्रदेश में कस्टम अकादमी स्थापित किेया जायेगा।

खेल के क्षेत्र में

12:32 बजे। नेशनल स्पोर्ट्स अकादमी स्थापित किया जायेगा। इसमें हर खेल के लिये ख‍िलाड़ी तैयार किये जायेंगे। जम्मूकश्मीर से खेल टैलेंट नहीं बाहर आ पाता है, उसके लिये 200 करोड़ रुपए में जम्मू-कश्मीर मं दो नये इंडोर स्टेडियम बनाया जायेगा। मण‍िपुर में खेल विश्वविद्यालय, जिसके लिये 100 करोड़। नेपाल और भूटान को भी आमंत्रित किया जायेगा।

रोजगार केंद्रों में काउंसिलिंग सुविधा दी जायेगी। इसके लिये 100 करोड़ रुपए। लीडरश‍िप स्किल्स के लिये 100 करोड़।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

12:3 बजे। नैनो टेक्नोलॉजी और बायो टेक के लिये पांच नये संस्थान पीपीटी के आधार पर। फरीदाबाद और बैंगलोर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विकसित किया जायेगा। मोहाली में एग्री बायोटेक क्लस्टर।
इसके अलावा दो नये पुणे और कोलकाता में संस्थान स्थापित किये जायेंगे। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का संस्थान स्थापित किया जायेगा।

जीएसएलवी, के माध्यम से नई सेटेलाइट लॉन्च की जायेगी।

12:27 बजे। गंगा नदी को स्वच्छ बनाने और नदियों को लिंक करने के अध्ययन करने लिये 100 करोड़। गंगा व अन्य नदियों के लिये 2037 करोड़। इसके अंतर्गत रिवर फ्रंट व घाटों का विकास किया जायेगा। 100 करोड़ केदारनाथ, वाराणसी, दिल्ली, आदि में घाटों को विकसित करने के लिये।

12:26 बजे। पुरातन हेरिटेज के लिये 100 करोड़ रुपए। गोवा में इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर के लिये सुविधाएं प्रदान करने के लिये पीपी मॉडल के आधार पर मॉडल तैयार किया जायेगा। 100 करोड़ के खर्च पर।

12:25 बजे। तीर्थस्थलों के विकास के लिये 200 करोड़, मथुरा, सांची, अजमेर, आदि का विकास किया जायेगा। इसमें भी पीपीटी मॉडल रहेगा।

12:24 बजे। 5 टूरिस्ट सर्किट बनाने के लिये 500 करोड़

12:24 बजे। नक्सलियों से निबटने के लिये विशेष स्कीम के अंतर्गत 2000 करोड़। बॉर्डर सुरक्षा के लिये 1900 करोड़।

12:23 बजे। 3000 करोड़ रुपए पुलिस के मॉडनाईजेशन के लिये।

12:23 बजे। 100 करोड़ सेना की तकनीक को मजबूत करने के लिये।

12:22 बजे। वॉर मेमोरियल के लिये 100 करोड़ रुपए। यहां पर एक म्यूजियम भी बनाया जायेगा।

12:22 बजे। 5000 करोड़ के लिये सेना का मॉडर्नाइजेशन किया जोयगा।

12:21 बजे। 1000 करोड़ रूपए में वन रैंक वन पेंशन के लिये।

12:21। नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट के अंतर्गत अब इंश्योरेंस की सुविधा दी जायेगी।

12:18 बजे। सरकार इस क्षेत्र में बड़े काम करने जा रही है। इस सेक्टर की कंपनियों पर नियंत्रण स्थापित किया जायेगा ताकि छोटे निवेशकों को लाभ मिल सके। उनके साथ छल नहीं हो सके।

12:18 बजे। बैंक इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड को बढ़ावा दे सकें इसके लिये योजना में परिवर्तन किया जायेगा।

12:12 बजे। माइनिंग में निवेश को बढ़ावा दिया जायेगा।

12:11 बजे। पेट्रोल-गैस के लिये देश में कच्चे तेल के कुओं की खोज के लिये समिति बनायी जायेगी। पूरे देश में गैस पाइप लाइन बिछाने के लिये पीपी मॉडल होगा। इससे गैस के ट्रांसपोर्ट का खर्च कम होगा।

12:11 बजे। राजस्थान, लद्दाख और तमिलनाडु में सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जायेगा।

12:09 बजे। नॉर्थ ईस्ट में कनेक्टी विटी बढ़ाने के लिये 500 करोड़ रुपए का आवंटन। यहां पर इंडस्ट्र‍ियल कोरिडोर भी स्थापित किेया जा सकेगा।

12:08 बजे। राष्ट्रीय राजमार्गों के लिये 30 हजार करोड़ रुपए।

12:08 बजे। 4200 करोड़ रुपए में गंगा नदी के माध्यम से इलाहाबाद से हल्द‍िया तक वॉटर ट्रांसपोर्ट व्यवस्था की जायेगी।

12:05 बजे। दिल्ली में हस्तकला अकादमी को स्थापित किया जायेगा इसके लिये 30 करोड़ का आवंटन। कश्मीर में पश्मीना के लिये सेल बनाया जायेगा।

12:42 बजे। हैंडलूम उत्पादों के लिये ट्रेड सेंटर की स्थापना की जायेगी, जिसके लिये 5000 करोड़। बरेली, लखनऊ, सूरत, तमिलनाडु में सेंटर की इकाईयों को स्थापित करने के लिये 200 करोड़ का आवंटन।

उद्योग क्षेत्र को विस्तार करने के लिये 10,000 करोड़ का आवंटन

12:02 बजे। सर्विस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिये एसएमई को सशक्त बनाया जायेगा। इस सेक्टर में वित्तीय सहायता प्रदान करने से पहले इसका अध्ययन किया जायेगा। इसके लिये एक कमेटी बनायी जायेगी, जो आरबीआई के सुझावों पर उद्यम‍ियों के उत्थान के लिये अध्ययन करेगी।

12:01 हर छोटी बड़ी कंपिनयों को वित्तीय सहायता व अन्य सुविधाएं दी जायेगी, ताकि रोजगार बढ़ सके।

12:01 बजे। स्पेशल इक्नॉमिक जोन के तहत यहां से एक्सपोर्ट को बढ़ावा दिया जायेगा। उद्योग क्षेत्र में ट्रेनिंग की भी जरूरत है। उसको बढ़ावा दिया जायेगा।

12 बजे। बैंगलोर-मुंबई, टुमकुर, कोलकाता, अमृतसर, काचीगुडा, समेत 20 शहरों में इंडस्ट्र‍ियल कोरिडोर स्थापित किये जायेंगे। इसके तहत शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा दिया जायेगा।

फसलों का रियल टाइम डाटा

11:57 बजे। कृष‍ि क्षेत्र में ओपन मार्केट सेल और कीमतों को नियंत्रित रखने के लिये, किसानों को विशेष सूचनाएं देने की योजना है। इसके अंतर्गत रियल टाइम डाटा किसानों को मुहैया कराया जा सकेगा। इसके लिये 100 करोड़ रुपए का आवंटन।

11:56 बजे। किसानों की वित्तीय हालत को सुधारने के लिये 5000 करोड़ रुपए ताकि किसान आत्महत्या करने पर मजबूर नहीं हों।

11:55 बजे। कृष‍ि के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिये 5000 करोड़ रुपए।

11:55 बजे। किसानों को एक लाख करोड़ रुपए तक का ऋण दिया जायेगा। शॉर्ट टर्म क्रॉप के लिये 7 प्रतिशत पर ऋण दिया जायेगा।

11:54 बजे। देश के बाजार में नियंत्रण स्थापित करने वाली इकाई के लिये 100 करोड़ रुपए का आवंटन किया जायेगा। इससे किसानों के साथ ठगी नहीं होगी।

पर्यावरण अध्ययन

11:52 बजे। पर्यावरण में परिवर्तन के अध्ययन के लिये 100 करोड़ का आवंटन, जिसके तहत संस्थान की स्थापना होगी।

11:52 बजे। स्वाइल टेस्टिंग के लिये नई मोबाइल लैब स्थापित की जायेगी जिनके लिये 100 करोड़ रुपए।

11:46 बजे। कमर में दर्द की वजह से वित्तमंत्री अरुण जेटली ने पांच मिनट का ब्रेक लिया।

एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय

11:45 बजे। एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी राजस्थान, आंध्र प्रदेश में स्थापित की जायेगी।

11:43 बजे। एग्रो टैक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिये योजना के अंतर्गत 100 करोड़ का आवंटन किया गया है, जिसके अंतर्गत असम में संस्थान भी स्थापित किया जायेगा।

11:43 बजे। मदरसा व अल्पसंख्यक संस्थानों के उत्थान के लिये 100 करोड़।

11:42 बजे। पारंपरिक कला को बचाने के लिये 100 करोड़।

11:42 बजे। कुपोषण से निबटने के लिये विशेष प्रोग्राम चलाया जायेगा।

11:41 बजे। सबको आवास मुहैया कराने के लिये नई योजना चलायी जायेगी। कम दाम पर मकान मिल सकेगा। इसके लिये 4000 करोड़ रुपए नेशनल हाउसिंग बैंक के लिये प्रस्ताववित हैं। इनमें एलआईवी व कमजोर वर्ग के लोगों को मकान की सुविधा दी जायेगी या उन्हें सस्ते लोन दिये जायेंगे।

11:40 बजे। 20 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में मेट्रो ट्रेन शुरू की जायेगी। इनके लिये 100 करेाड़। इसमें लखनऊ प्रमुख है।

11:39 बजे। शहरों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, पेय जल, वेस्ट मैनेजमेंट, व अन्य चीजों को बढ़ावा दिया जायेगा। पब्ल‍िक ट्रांसपोर्ट, सड़क निर्माण आदि के लिये 50 हजार करोड़।

11:36 बजे। देश को उच्चश‍िक्षा के जम्मू, छत्तीसगढ़, गोवा, आंध्र प्रदेश, केरल में आईआईटी स्थापित किेय जायेंगे।

11:36 बजे। इनोवेटिव टीचर्स के लिये पंडित मदन मोहन मालवीय टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम होगा जिसके लिये 500 करोड़ रुपए।

11:35 बजे। सरकारी मेडिकल कालेजाें को बढ़ाने के लिये 12 नये मेडिकल कॉलेज बनाये जायेंगे। ये कॉलेज बंगाल, विदर्भ और पूर्वाचंल में होंगे। इनमें डैंटल केयर की स्पेशल यूनिट होंगी।

11:34 बजे। महाराष्ट्र का विदर्भ, पूर्वांचल और बंगाल के किसानों के उत्थान के लिये 500 करोड़ रुपए के आवंटन का प्रस्ताव है।

11:33 बजे। पेय जल को स्वच्छ बनाने के लिये 20 हजार करोड़ रुपए।

11:32 बजे। पिछड़े जिलों के विकास के लिये विशेष कार्यक्रम है, जिसके लिये केंद्र सरकार पेय जल, स्वास्थ्य सेवाएं, श‍िक्षा, उद्योग, सड़क, बिजली, आदि को दुरुस्त करने के लिये काम किया जायेगा।

11:31 बजे। ग्रामीण इलाकों में मकान बनाने के लिये रूरल हाउसिंग प्रोग्राम को 8000 करोड़ रुपए तक बढ़ाया जायेगा।

11:29 बजे। स्कूल पाठ्यक्रमों में जेंडर डिस्क्रमिनेशन पर नया पाठ जोड़ा जायेगा।

11:28 बजे। बेटी बचाओ बेटी पढ़ायो योजना के तहत निधि को बढ़ाया जायेगा।

11:28 बजे। पबलिक ट्रांसपोर्ट में महिलाओं की सुरक्षा के लिये मंत्रालय 150 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

11:27 बजे। नेत्रहीन छात्रों के लिये ब्रेल प्रिंटिंग प्रेसों का आधुनिकी करण किया जायेगा। इसके लिये राज्य सरकारों को सहायता प्रदान की जायेगी।

11:26 बजे। विकलोंगों को उपकरण खरीदने के लिये आधुनिक उपकरण खरीदने के लिये इंसेंटिव जायेगी।

11:25 बजे। पीपीएफ जैसे खातों में राश‍ि पड़ी रह जाती है, जिसे कोई क्लेम नहीं करने आता है। वरिष्ठ नागरिकों की उस राश‍ि का इस्तेमाल उनके लिये ही कैसे किया जाये, इसके लिये समिति बनायी जायेगी।

11:2 बजे। वरिष्ठ नागरिकों के लिये पेंशन बीमा योजना को पुनरजीवित किया जायेगा। आदिवासियों के विकास के लिये 200 करोड़ का आवंटन किया जायेगा।

11:22 बजे। ग्रामीण इलाकों के शहरी करण के लिये डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ररबन योजना। इसके तहत गांवों तक सड़क बिजली पहुंचाने का काम होगा।

सिंचाई में सुधार

11:20 बजे। सिंचाई में सुधार के लिये प्रधानमंत्री सिंचाई योजना का प्रस्ताव है। स्वच्छ भारत अभ‍ियान को भी चलाया जायेगा, जो 2019 तक देश भर को स्वच्छ बनाया जायेगा।

किसान विकास पत्र

किसान विकास पत्र के लिये लोगों को बढ़ावा देने के लिये नई योजना है। इसे फिर से चालू करने की योजना है, जो पिछली सरकार ने बंद कर दी थी।

रियल इस्टेट में इंवेस्टमेंट

रियल इस्टेट में ट्रस्ट के जरिये निवेश बढ़ाने की योजना का प्रस्ताव रख रहा हूं। ताकि आम लोगों के निवेश के साथ इस क्षेत्र में विकास हो सके।

हवाई अड्डों पर ई-वीजा

11:19 बजे। हवाई अड्डों पर ई-वीजा की सुविधा दी जायेगी।

स्मार्ट सिटीज़

11:18 बजे। बड़े शहरों के आस-पास 100 स्मार्ट सिटीज बनाने का प्रस्ताव रखते हैं। यहां पर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिये बड़ी निध‍ि का प्रस्ताव है। इस पर 7060 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रख रहा हूं।

सरकारी बैंक

सरकारी बैंकों के वित्त पोषण के लिये उनके शेयर देश के नागरिकों को बेचने का प्रस्ताव है। ताकि सरकार ज्यादा से ज्यादा शेयर से कमाई कर सके। बैंकों की पूजी बढ़ाने के लिये आम नागरिकों को शेयर धारक बनाया जायेगा।

11:16 बजे। स्मार्ट शहरों के लिये भी एफडीआई का प्रस्ताव रख रहा हूं। इसके अलावा ई-कॉमर्स के मैन्युफैक्चरिंग इकाईयों को बगैर किसी अनुमति के उत्पाद बेचने का अध‍िकार होगा। इसमें भी एफडीआई बढ़ाया जायेगा।

बीमा क्षेत्र में एफडीआई को बढ़ावा

11:16 बजे। बीमा क्षेत्र में एफडीआई को बढ़ावा देने के लिये एफडीआई 49 फीसदी कर दिया जायेगा।

डिफेंस उपकरण बनाने के लिये एफडीआई

11:14 बजे। विदेशी निवेश- देश को रोजगार बढ़ाने वाली मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के लिये निवेश की जरूरत है। डिफेंस उपकरणों के लिये हम विदेशी कंपनियों से लेते हैं। इसमें बहुत भारी रकम हर साल खर्च होती है। भारत सबसे बड़ा खरीददार है। मौजूदा समय 26 फीसदी एफडीआई को बढ़ा कर 49 फीसदी करने का प्रस्ताव रखते हैं।

नई घोषणा

11:12 बजे। निवेशकों का भरोसा जीतना बड़ा काम है। टैक्स को लेकर जो मामले अदालतों में चले जाते हैं, उनमें करीब चार लाख करोड़ रुपए तक के मामले हैं। मैं प्रस्ताव रखता हूं अदालतों में जो फंसे हुए मामले हैं, उनको निबटाने के लिये एक नया आयोग गठित करने का प्रस्ताव रख रहा हूं। जो मुकदमे बाजी को घटाने का काम करेगा। इससे उद्योगपतियों को मामले निबटाने में आसानी होगी आैर सरकार का पैसा फंसेगा नहीं। न्यायालयों में अतिरिक्त बेंच स्थापित करेंगे। यही नहीं उच्चस्तरीय समिति भी गठित करने का प्रस्ताव है।

11:11 बजे। टैक्स प्रबंधन के लिये राज्यों से बात की जा रही है। ऐसे टैक्स जो बीत चुके सालों से लागू होते हैं, उनमें हम कोई बदलाव नहीं करेंगे। जो भी बदलाव होंगे वो अब से होंगे, पहले से प्रभावी टैक्स में कोई बदलाव नहीं होगा।

11:10 बजे। नई यूरिया नीति का प्रस्ताव रख रहा हूं। जीएसटी हमारा अगला प्रस्ताव होगा, जिससे टैक्स प्रणाली को सुद्रढ़ किया जा सकेगा।

नई घोषणा

11:09 बजे। एक्सपेंडिचर मैनेजमेंट कमीशन की घोषणा करता हूं। इसका काम होगा सरकारी खर्च का हिसाब रखना। इस पर अपनी रिपोर्ट जल्द सौंप देंगे।

11:08 बजे। तेल की कीमतों पर इराक का असर पड़ा है। मॉनसून बड़ी चुनौती है। महंगाई बढ़ रही है। काले धन की चिंता भी बड़ी है।

11:07 बजे। पिछले वित्तमंत्री ने मेरे लिये बड़ा लक्ष्य छोड़ा है। वो है वित्तीय घाटे को 4.01 फीसदी रखना है और वह बड़ी चुनौती है। मेरा लक्ष्य 3.6 फीसदी का है।

11:05 बजे। जीडीपी और टैक्स का अनुपात कम करना होगा। जीडीपी को बढ़ाना होगा। हमें आने वाली पीढ़ी के लिये परेशानियां नहीं खड़ी करनी हैं।

11:02 बजे। इस साल हमारा लक्ष्य जीडीपी को बढ़ाने पर होगा। सरकारी वित्तीय घाटा कम करना बेहद जरूरी है।

11 बजे। वित्तमंत्री ने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया।

10:55 बजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंच चुके हैं।

10:45 बजे। कैबिनेट ने आम बजट 2014 पर अपनी मुहर लगा दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+