गोरक्षा पर हिंसा को लेकर बोले जेटली, इस मामले को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि गोरक्षा के नाम पर कानून को हाथ में लेना ठीक नहीं है। अगर फिर भी कोई ऐसा करता है तो उसकी निंदा के साथ गिरफ्तारी भी होनी चाहिए।
नई दिल्ली। गोरक्षा के नाम पर देश के अलग-अलग इलाकों में हुई हिंसा को लेकर राज्यसभा में चर्चा हुई। इस दौरान केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि गौरक्षा के नाम पर हिंसा को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए। जेटली ने कहा कि हिंसा कभी किसी मामले का हल नहीं हो सकती है।

गोरक्षा के नाम पर कानून को हाथ में लेना ठीक नहीं: जेटली
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि गोरक्षा के नाम पर कानून को हाथ में लेना ठीक नहीं है। अगर फिर भी कोई ऐसा करता है तो उसकी निंदा के साथ गिरफ्तारी भी होनी चाहिए। अरुण जेटली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गोरक्षा के नाम पर कानून को हाथ में लेने वालों की निंदा की है।
अरुण जेटली ने कहा कि गोहत्या प्रदेश का मामला है। जिन राज्यों में ऐसे मामले आए हैं वहां के मुख्यमंत्री से गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बात की है। गृहमंत्री ने संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री से कहा है कि इस तरह के मामले आने पर तुरंत कार्रवाई करें। आरोपियों को गिरफ्तार करें। जेटली ने बताया कि जिन राज्यों में ये मामले सामने आए हैं, वहां लगातार कार्रवाई की गई है। आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। जेटली ने कांग्रेस पर गोहत्या मामले पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications