जेटली के बजट पर बोले केजरीवाल...खोदा पहाड़ निकली चुहिया
केजरीवाल ने ट्विट किया है कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया- बजट पर अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी। इसके आगे उन्होंने लिखा है कि यूपीए का बजट भी ऐसा ही था, बस जेटली जी से चिदंबरम को रिप्लेस कर दिया है, बाकी सब एक ही जैसा है।
मालूमो हो कि वित्त मंत्री ने अपने बजट में दिल्ली में पानी क्षेत्र में सुधार के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया। जेटली ने कहा, "दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने के लिए बिजली क्षेत्र में सुधार के लिए 200 करोड़ रुपये और पानी क्षेत्र में सुधार के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।" जेटली के इस तोहफे को लोग आगामी चुनाव से जोड़ रहे हैं जो कि दिल्ली में होने वाला है।
खोदा पहाड़ निकली चुहिया- बजट पर अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी #Budget2014 pic.twitter.com/N8Fm8W97qC
— ABP न्यूज़ हिंदी (@abpnewshindi) July 10, 2014 इसी पानी और बिजली को आधार बना कर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ा था और दिल्ली की सीएम शीला दीक्षित को भारी मतों से पराजित किया था लेकिन सीएम बनने के बाद दिल्ली की जनता को ना तो पर्याप्त पानी केजरीवाल मुहैया करा पाये और ना ही बिजली पर अपना किया वादा पूरा कर पाये थे।
मौजूदा हालात में जो सर्वेक्षण लोगों से मिलते हैं उसके मुताबिक दिल्ली की जनता को अब केजरीवाल पर भरोसा नहीं रह गया है। दिल्ली में जल्द ही विधानसभा चुनाव दोबारा से होंगे।













Click it and Unblock the Notifications