आज वित्त मंत्री अरूण जेटली चौथी बार पेश करेंगे आम बजट, उम्मीदें काफी ज्यादा
पहली बार आज आम बजट 1 फरवरी को पेश किया जा रहा है,अरुण जेटली का यह चौथा बजट है।
नई दिल्ली। आज वित्तमंत्री अरूण जेटली संसद में आम बजट पेश करेंगे, इसलिए आज देश की हर आम से खास आदमी की नजर वित्तमंत्री अरूण जेटली पर लगी हुई हैं कि आखिर उनके पिटारे से क्या निकलने वाला है।

खास बातें....
- पहली बार आज आम बजट 1 फरवरी को पेश किया जा रहा है
- अरुण जेटली का भी यह चौथा बजट है।
- उम्मीद की जा रही है कि इस बार के बजट में मध्यम वर्गीय लोगों का खास ख्याल रखा जाएगा।
- जेटली के इस बजट से लोगों ने काफी आस लगा रखी है।
हर किसी को काफी आस
- इनकम टैक्स छूट की सीमा बढ़ने की उम्मीद
- होम लोन पर छूट की सीमा बढ़ने की उम्मीद
- डिजिटल लेन-देन पर अलग से छूट की उम्मीद
- GST की वजह से 16-18% सर्विस टैक्स संभव
- दिल्ली-हावड़ा, दिल्ली-मुंबई रूट पर हाई स्पीड ट्रेन संभव
- यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए अलग से फ़ंड की उम्मीद
- 93 साल में पहली बार पेश नहीं होगा रेल बजट, क्या होगा जेटली के पिटारे में












Click it and Unblock the Notifications