Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अरुण जेटली के निधन पर राजनीतिक हस्तियों ने जताया दुख, शाह-राजनाथ ने रद्द किए दौरे

अरुण जेटली के निधन से राजनीतिक जगत में शोक, शाह-राजनाथ ने रद्द किए दौरे

नई दिल्ली। भाजपा के राज्यसभा सांसद और पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का आज 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। बीते एक साल से लगातार बीमार चल रहे जेटली को 9 अगस्त को ज्यादा तबीयत खराब होने पर उनको एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार दोपहर उन्होंने आखिरी सांस ली। जेटली की मौत पर गृहमंत्री अमित शाह, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और तमाम दूसरे नेताओं ने दुख का इजहार किया है। राजनाथ सिंह और अमित शाह ने अपने दौरे भी रद्द कर दिए हैं। वित्त, रक्षा, रेल, कानून जैसे कई अहम मंत्रालयों के मंत्री और देश के वरिष्ठ वकील रहे जेटली के परिवार में पत्नी संगीता जेटली और दो बच्चे- रोहन और सोनाली हैं।

Recommended Video

    Jaitley के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक, ऐसे दी दिग्गजों ने Tribute | वनइंडिया हिंदी
    arun jaitley passes away political leader reactions

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के पूर्व सहयोगी जेटली के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने जेटली की पत्नी और बेटे से फोन पर बात की है। पीएम इस समय विदेश दौरे पर हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जेटली के निधन पर दुख जताया है, राष्ट्रपति ने ट्वीट कर लिखा, श्री अरुण जेटली के देहावसान से मुझे गहरा दुख हुआ है। उन्होंने दृढ़ता और गरिमा से अपनी बीमारी का सामना किया। एक प्रखर वकील, अनुभवी सांसद और उत्कृष्ट मंत्री के रूप में उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान दिया।

    गृहमंत्री अमित शाह ने जेटली के निधन के बाद कहा कि ये उनके लिए निजी क्षति है। वो मेरे लिए परिवार के सदस्य जैसे थे। शाह हैदराबाद से अपना दौरा रद्द कर लौट रहे हैं।

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जेटली के निधन पर दुख जाहिर करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। शुक्रवार को लखनऊ गए सिंह भी कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली लौट रहे हैं।

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जेटली के निधन पर दुख जाहिर किया है और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली जी का निधन दुःखद। उन्होंने उच्च राजनीतिक मूल्यों एवं आदर्शों की बदौलत सार्वजनिक जीवन में उच्च शिखर को प्राप्त किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

    पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने जेटली के निधन पर दुख का इजहार करते हुए ट्वीट किया है। सहवाग ने दिल्ली क्रिकेट के लिए उनके रोल को भी याद किया है। वीवीएस लक्ष्मण ने भी जेटली के निधन पर शोक जाहिर किया है।

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने जेटली को याद करते हुए लिखा है कि वो एक राजनेता के साथ-साथ मेरे लिए अच्छे दोस्त भी थे। उनका जाना दुखद है। कई दूसरे कांग्रेस नेताओं ने भी जेटली के निधन पर दुख जताया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से भी जेटली के निधन पर दुख का इजहार किया गया है।

    उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने जेटली के निधन पर दुख जताते हुए उनके निधन को बड़ी क्षति बताया है।

    नहीं रहे पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली, तस्वीरों में देखिए उनकी यादें

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+