केजरी के वकील जेठमलानी ने कहा..जेटली ने तो बड़ी गलती कर दी
नई दिल्ली। DDCA मामले को लेकर विरोधियों का निशाना बने देश के वित्तमंत्री अरूण जेटली पर इस बार निशाना दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल या बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद ने नहीं साधा है बल्कि इस बार उन पर वार किया है कभी उनके बेहद करीबी रहे देश के मशहूर वकील राम जेठमलानी ने।
गौरतलब है कि 91 साल के जेठमलानी दिल्ली के सीएम केजरीवाल के वकील हैं। राम जेठमलानी ने इंडिया टूडे से बात करते हुए तल्ख शब्दों में कहा कि अरूण जेटली ने केजरीवाल के ऊपर केस करके भारी गलती कर दी है। अब 5 जनवरी को उन्हें इस बात का एहसास होगा।
मालूम हो कि केजरीवाल समेत आप पार्टी के 6 लोगों पर अरूण जेटली ने सोमवार को हाईकोर्ट में दस करोड़ की मानहानि का दावा किया है। इस केस पर अब जेठमलानी केजरीवाल की पैरवी करेंगे और इसलिए हाईकोर्ट भी आयेंगे। इस मामले की अगली सुनवाई 5 फरवरी को होगी।













Click it and Unblock the Notifications